क्या ‘लखन’ नहीं, अब ‘परशुराम’ के नाम से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म? बदल गया टाइटल

Updated:
विज्ञापन
Sunny Deol film

सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी देओल की नई एक्शन फिल्म का नाम ‘लखन’ से बदलकर ‘परशुराम’ रखा गया है. फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है और अक्टूबर से शूटिंग शुरू हो सकती है. आइए बताते हैं कि फिल्म का टाइटल क्यों बदला गया.

विज्ञापन

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म का नाम पहले ‘लखन’ बताया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने इसका टाइटल बदल दिया है. मेकर्स ने अब इसका नाम ‘परशुराम’ रखने का फैसला किया है. हालांकि, अभी इस टाइटल को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स काफी समय से फिल्म के लिए सही और दमदार टाइटल की तलाश में थे. आखिरकार टीम ने ‘परशुराम’ नाम पर सहमति बनाई, जो फिल्म के किरदार और कहानी के साथ बेहतर तरीके से फिट बैठता है.

प्री-प्रोडक्शन में तेजी

इस फिल्म का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट कर रहे हैं. पिंकविला की एक और रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार हो चुकी है. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी में हैं. खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस पर काफी मेहनत की जा रही है. फिल्म में कई बड़े और दमदार सीन होंगे, जो थिएटर में दर्शकों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर सकते हैं. कहानी एक बड़े और प्रभावशाली किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें सनी का पावरफुल अवतार देखने को मिलेगा.

कब से शुरू होगी शूटिंग?

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू हो सकती है. फिलहाल टीम एक्शन डिजाइन और सेटअप पर गहराई से काम कर रही है, ताकि शूटिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए.

सनी देओल की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की कई फिल्में लाइन में हैं. उनकी फिल्म गबरू 8 मई को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह जल्द ही अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म इक्का में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी होंगे. उनकी अन्य फिल्मों में सूर्या शामिल है, जो मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ की रीमेक है. वहीं, लाहौर 1947, 13 अगस्त को रिलीज हो सकती है. इसके अलावा वह पौराणिक फिल्म रामायण का भी हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, सोमवार की गिरावट के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola