गर्लफ्रेंड एक साथ 7 लड़कों को कर रही थी डेट, फिर करण वाही पर लगा ‘महिला विरोधी’ होने का आरोप... बिग बॉस 20 से पहले जानें विवाद

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 में करण वाही, फोटो- इंस्टाग्राम

टूटे दिल का दर्द कैमरे के सामने बयां किया और फिर महिलाओं की लॉयल्टी पर बयान देकर ट्रोल हो गए करण वाही. कुंभ मेले से लेकर टीवी शो पर सवाल उठाने तक कई विवाद झेल चुके करण अब बिग बॉस 20 में एंट्री लेने वाले हैं.

विज्ञापन

एक टूटा दिल, कैमरे के सामने खुला दर्द का राज और फिर सोशल मीडिया पर ऐसी ट्रोलिंग शुरू हुई कि करण वाही रातों-रात सवालों के घेरे में आ गए. कभी उनकी लव लाइफ ने सुर्खियां बटोरीं, तो कभी उनके एक बयान ने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया.

विज्ञापन

लेकिन बात सिर्फ प्यार में मिले धोखे तक नहीं रुकी…

इस पूरे एक्सपीरियंस के बाद जब करण ने आज के रिलेशनशिप्स और लड़कियों की लॉयल्टी को लेकर अपनी राय रखी, तो इंटरनेट पर जैसे बवाल ही मच गया. किसी ने उन्हें ‘महिला विरोधी’ कहा, तो किसी ने उनकी सोच को ‘पुराने जमाने वाली’ बता दिया. यानी करण ने अपनी बात रखी और सोशल मीडिया ने उनकी क्लास लगा दी.

क्या बिग बॉस में खुलेगा करण का पुराना पन्ना?

View on Instagram

अब इन पुराने विवादों और तीखे बयानों के बीच करण वाही बिग बॉस 20 में नजर आने वाले हैं. टीवी के चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर करण अपनी हैंडसम पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री के साथ उनके पुराने विवाद भी एक बार फिर चर्चा में आ सकते हैं.

क्या करण शो में अपने पुराने जख्मों की बात करेंगे? क्या उन विवादों पर सफाई देंगे? या फिर कैमरे के सामने उनकी जिंदगी का कोई ऐसा पन्ना खुलेगा, जिसके बारे में फैंस ने पहले कभी नहीं सुना?

तो चलिए, बिग बॉस 20 में नजर आने से पहले जानते हैं करण वाही की जिंदगी के उन 3 बड़े विवादों के बारे में, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था.

1. 7 बॉयफ्रेंड्स का सच और फिर शुरू हुई ट्रोलिंग

करण वाही ने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया था, जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया था. उन्होंने बताया था कि जिस लड़की के साथ वह सीरियस रिलेशनशिप में थे, वह उनके साथ-साथ करीब 6-7 और लड़कों को भी डेट कर रही थी.

अब सोचिए, जिसे आप अपना समझ रहे हों और पीछे से इतना बड़ा गेम चल रहा हो... जाहिर है, करण के लिए यह एक्सपीरियंस काफी खराब रहा होगा.

इस धोखे के बाद करण ने मॉडर्न डेटिंग कल्चर और महिलाओं की सोच को लेकर अपनी राय रखी. लेकिन उनकी बात लोगों को रास नहीं आई. सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया और देखते ही देखते करण की जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: दोस्त की मौत पर रोईं तो बन गईं 'गर्लफ्रेंड', फिर लगा हत्या का इल्जाम... बिग बॉस 20 में एंट्री से पहले अर्शिफा खान की जानें कॉन्ट्रोवर्सी

2. कुंभ मेले पर सवाल, फिर मिलीं धमकियां

करण वाही का दूसरा विवाद कोरोना काल के दौरान हुए कुंभ मेले से जुड़ा था. हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान नागा साधुओं के शाही स्नान को लेकर करण ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था.

उन्होंने पूछा था कि क्या धार्मिक अनुष्ठान घर से नहीं किए जा सकते?

बस, फिर क्या था! करण का यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुछ लोग उनके बयान से काफी नाराज हो गए और उन्हें जमकर निशाने पर लिया.

मामला इतना बढ़ा कि करण को सोशल मीडिया पर गालियों के साथ जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगीं. यानी एक पोस्ट ने करण को सीधे बड़े विवाद के बीच ला खड़ा किया.

3. टीआरपी के चक्कर में अपनी ही इंडस्ट्री को सुना दी खरी-खरी

करण वाही सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही विवादों में नहीं रहे. एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने अपनी ही टीवी इंडस्ट्री के एक शो पर सवाल उठा दिए.

मामला था ‘पहरेदार पिया की’ का. शो में एक छोटी उम्र के बच्चे की शादी उससे बड़ी उम्र की लड़की से दिखाई गई थी. इस कॉन्सेप्ट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा और विवाद था.

करण भी चुप बैठने वालों में से नहीं थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ टीआरपी के नाम पर दर्शकों को कुछ भी नहीं परोसना चाहिए.

करण के इस बयान के बाद टीवी इंडस्ट्री में भी खूब चर्चा हुई. किसी ने उनकी बात को सही माना, तो किसी ने इसे अपनी ही इंडस्ट्री के खिलाफ बयान बताया.

‘रीमिक्स’ के रणवीर से बने टीवी के चॉकलेटी बॉय

View on Instagram

अब विवादों को थोड़ा साइड में रखें तो करण वाही का करियर भी कम दिलचस्प नहीं रहा है. ‘रीमिक्स’ में रणवीर के किरदार से उन्होंने अपनी पहचान बनाई. इसके बाद ‘दिल मिल गए’ ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और चॉकलेटी बॉय वाली इमेज के चलते करण ने कम समय में बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ होस्टिंग में भी हाथ आजमाया और रियलिटी शोज की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola