पति पर लगाए करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, बदले में लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम... बिग बॉस 20 से पहले जानें मैरी कॉम के विवाद

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम, फोटो- इंस्टाग्राम

पति पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पलटवार और निखत जरीन संग विवाद... रिंग की क्वीन मैरी कॉम की पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों में रही. अब बिग बॉस 20 में नजर आने से पहले जानें उनके 3 बड़े विवाद.

विज्ञापन

Mary Kom Controversies: रिंग में सामने वाले को चित करने वाली मैरी कॉम की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया, जब मुकाबला बॉक्सिंग रिंग में नहीं बल्कि घर के अंदर चल रहा था. पति पर गंभीर आरोप, फिर पलटकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दावा... मामला इतना बढ़ा कि मैरी कॉम की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों का हिस्सा बन गई.

विज्ञापन

लेकिन कहानी सिर्फ पति-पत्नी के विवाद तक नहीं रुकी...

कभी निखत जरीन के साथ रिंग में हुई भिड़ंत ने बवाल मचाया, तो कभी बॉक्सिंग फेडरेशन में सेलेक्शन को लेकर उठे सवालों ने मैरी कॉम को भावुक कर दिया. यानी जिस मैरी कॉम को लोग रिंग में हमेशा मजबूत और बेखौफ देखते आए हैं, उनकी जिंदगी में भी ऐसे कई मोड़ आए, जहां उन्हें सवालों और विवादों का सामना करना पड़ा.

क्या बिग बॉस में खुलेगा मैरी कॉम की जिंदगी का ये राज?

View on Instagram

अब मैरी कॉम बिग बॉस 20 में नजर आने वाली हैं, ऐसे में उनकी एंट्री ने एक अलग ही एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम को रिंग में तो हर कोई जानता है, लेकिन कैमरे के सामने उनकी पर्सनल लाइफ का वो चेहरा शायद ही किसी ने इतने करीब से देखा हो.

तो क्या बिग बॉस के घर में मैरी कॉम अपनी शादी और पति के साथ हुए विवाद पर बात करेंगी? क्या पुराने आरोपों का जवाब देंगी? या फिर घर के अंदर उनके धैर्य और गुस्से का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी?

बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले आइए जानते हैं मैरी कॉम की जिंदगी के वो 3 विवाद, जिन पर खूब मचा था बवाल.

1. पति पर लगाए गंभीर आरोप, फिर पलटकर लगा अफेयर का इल्जाम

मैरी कॉम की पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा विवाद तब सामने आया, जब उन्होंने अपने पति ओन्लर कॉम को लेकर खुलकर बात की. मामला सिर्फ रिश्ते में आई दरार तक सीमित नहीं था. मैरी ने अपने पति पर उनकी मेहनत की कमाई और संपत्ति से जुड़े मामलों में गंभीर आरोप लगाए.

मैरी कॉम ने दावा किया कि ओन्लर ने उनकी कमाई का इस्तेमाल किया और उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले. उन्होंने यह तक कहा कि उनके पति ने जिंदगी में कभी एक रुपया नहीं कमाया.

अब जरा सोचिए... जिस महिला ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा देश के लिए मेडल जीतने में लगा दिया, वही जब अपनी कमाई और संपत्ति को लेकर ऐसे आरोप लगाए, तो मामला गर्म होना ही था.

बस फिर क्या था! मैरी कॉम के बयान के बाद विवाद और बढ़ गया. ओन्लर कॉम ने भी पलटवार किया और मैरी पर एक जूनियर बॉक्सर और अकादमी के सदस्य के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा दिए.

इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के आरोप-प्रत्यारोप की खूब चर्चा हुई. मामला इतना पर्सनल था कि फैंस भी दो हिस्सों में बंटते नजर आए.

यह भी पढ़ें: आखिर किसके प्यार में दीवानी हुईं मैरी कॉम! तोड़ दी 20 साल पुरानी शादी

2. निखत जरीन ने मांगा मुकाबला, मैरी कॉम का जवाब रह गया सुर्खियों में

अब कहानी पहुंचती है बॉक्सिंग रिंग तक.

युवा बॉक्सर निखत जरीन चाहती थीं कि उन्हें ओलंपिक ट्रायल्स से पहले मैरी कॉम के खिलाफ मुकाबला करने का मौका मिले. उनकी इस मांग ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली थीं.

इसके बाद दोनों रिंग में आमने-सामने आईं और मैरी कॉम ने मुकाबला जीत लिया. लेकिन असली बवाल मैच खत्म होने के बाद हुआ.

मैरी कॉम के निखत से हाथ नहीं मिलाने और उनके बयान को लेकर खूब चर्चा हुई. उनका गुस्सा कैमरों से भी नहीं छिप पाया.

बस, फिर क्या था! मुकाबला जीतने के बावजूद मैरी कॉम का रवैया बहस का मुद्दा बन गया. सोशल मीडिया पर लोग उनके व्यवहार को लेकर अपनी-अपनी राय देने लगे.

यानी रिंग में दो बॉक्सर थीं, लेकिन मैच खत्म होने के बाद असली लड़ाई सोशल मीडिया पर शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड एक साथ 7 लड़कों को कर रही थी डेट, फिर करण वाही पर लगा ‘महिला विरोधी’ होने का आरोप... बिग बॉस 20 से पहले जानें विवाद

3. सेलेक्शन पर उठे सवाल तो छलका मैरी कॉम का दर्द

मैरी कॉम के करियर में एक ऐसा दौर भी आया, जब उनकी उपलब्धियों के बावजूद उनके सेलेक्शन को लेकर सवाल उठने लगे.

कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मैरी कॉम को सेलेक्शन में खास छूट दी जा रही है. इन सवालों ने मैरी को काफी परेशान किया.

मैरी ने भी इन आरोपों का जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने अपनी सालों की मेहनत और उपलब्धियों का हवाला देते हुए साफ किया कि वह किसी के एहसान से यहां तक नहीं पहुंची हैं.

मामला इतना भावुक हो गया कि मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए मैरी कॉम की आंखों में आंसू तक आ गए.

रिंग में विरोधियों पर मुक्के बरसाने वाली मैरी को इस तरह भावुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे.

रिंग की क्वीन से बिग बॉस की कंटेस्टेंट तक

View on Instagram

अब इन विवादों को थोड़ा साइड में रखें तो मैरी कॉम की जिंदगी किसी इंस्पायरिंग फिल्म से कम नहीं है. मणिपुर के एक छोटे से गांव से निकलकर बॉक्सिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने वाली मैरी कॉम ने वो मुकाम हासिल किया, जिसका सपना लाखों खिलाड़ी देखते हैं.

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बनने से लेकर ओलंपिक मेडल जीतने तक, मैरी कॉम ने हर मोर्चे पर देश का नाम रोशन किया.

लेकिन अब उनका अगला मुकाबला रिंग में नहीं, बल्कि बिग बॉस के घर में होगा. यहां सामने मुक्के नहीं, बल्कि टास्क, रिश्ते, बहस और कैमरे होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola