Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस शख्स की नई एंट्री, अरमान-अभीरा की बेटी पूकी हुई किडनैप

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, क्योंकि सीरियल में नई एंट्री हुई. इधर पूकी अचानक लापता हो जाती है. जिससे पोद्दार हाउस में टेंशन बढ़ जाता है. वह उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करता रहता है. हाल ही में अरमान और अभीरा की बेटी पूकी का जन्म हुआ है. उसके आने से पूरा पोद्दार परिवार काफी खुश है. हालांकि अरमान अपनी बेटी के लिए काफी प्रोटेक्टिव हो गया है. वह किसी को भी उसके पास आने नहीं देना चाहता है. इससे अभीरा काफी परेशान है.

अरमान-अभीरा की बेटी हुई किडनैप

सीरियल में अचानक एक रहस्यमयी महिला की भी एंट्री होती है, जो कोई और नहीं बल्कि पूकी की नैनी बनकर आती है. यह घटना विद्या को चौंका देती है और वह डर जाती है. इसी बीच पूकी पोद्दार हाउस से गायब हो जाती है. अभीरा अपनी बेटी को लापता देखकर रोने लगती है और दहशत में आ जाती है, कि उसे कुछ हो नहीं गया हो. गोयनका और पोद्दार बच्चे की तलाश शुरू करते हैं और एक गोदाम तक चले जाते हैं. इसी बीच अरमान को गलतफहमी हो जाती है कि पूकी के गायब होने के पीछे अभीरा जिम्मेदार है.

अरमान अभीरा को सुनाता है खरी-खोटी

अरमान अभीरा पर भड़क उठता है और उसपर कई तरह के आरोप लगाता है. अभीरा इससे टूट जाती है और उसे लगता है कि यह उसके रिश्ते को खराब कर रहा है. पोद्दार परिवार भी अभीरा का ही साथ देते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्विस्ट हाई ड्रामा और इमोशनल सीन का वादा करता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही 5-7 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद पूकी बड़ी हो जाएगी और अभीरा और अरमान का रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा.

यह भी पढ़ें- Superhit Movies: कम समय में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, कमाए करोड़ों रूपए

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola