ePaper

बंगाल में आदिवासियों के विरोध मार्च पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गये

Updated at : 26 Feb 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Tribals Protest March Police Lathicharge Tear Gas Shells Fired in Siliguri Bengal

प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर आंसू गैस के गोले दागते पुलिसकर्मी. फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल में आदिवासियों के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जनजातीय समुदाय के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार भी की. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जनजाति सुरक्षा मंच ने कहा है कि फांसीदेवा की एक गर्भवती आदिवासी महिला से मारपीट की घटना के विरोध में वे प्रदर्शन करने आये थे. यहां पुलिस ने उनके साथ ज्यादती की.

विज्ञापन

उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में आदिवासी समाज के विरोध मार्च पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार भी की. इससे आदिवासी समाज का गुस्सा फूट पड़ा. आदिवासियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है.

भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने सरकार पर बोला हमला

डाबग्राम-फूलबाड़ी की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी को आदिवासियों की कोई परवाह नहीं है. यहां जितने भी लोग मौजूद थे, उन पर लाठीचार्ज हुआ है. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उत्तर कन्या – ब्रांच सेक्रेटेरियट सभी का है, लेकिन विरोध मार्च को रोकने के लिए रास्ते बंद कर दिये गये.

आदिवासियों के उत्पीड़न के खिलाफ सचिवालय का घेराव

आदिवासियों का आरोप है कि उत्तर बंगाल में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ा है. उनको परेशान किये जाने की घटनाएं बढ़ गयीं हैं. इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जनजाति के लोग सिलीगुड़ी में उत्तर कन्या – ब्रांच सेक्रेटेरियट (सचिवालय शाखा) की ओर बढ़ रहे थे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गयी थी. पुलिस ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया. आंसू गैस के गोले दागने के साथ-साथ पानी की बौछार भी की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जनजाति सुरक्षा मंच ने किया था प्रदर्शन का आह्वान

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जनजाति सुरक्षा मंच ने कहा है कि फांसीदेवा की एक गर्भवती आदिवासी महिला के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में वे लोग प्रदर्शन करने आये थे. प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग करक दी. पुलिस ने आदिवासियों पर लाठीचार्ज किया.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में अब डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्र में विस्फोट की धमकी, हाई अलर्ट

बंगाल के नदिया में इनकम टैक्स का छापा, बिजनेसमैन के घर और फैक्ट्री में तलाशी

बंगाल में रमजान पर मुस्लिमों को स्पेशल सब्सिडी का ममता बनर्जी सरकार ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल में नागरिक सुरक्षाकर्मियों ने रोजगार के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola