बंगाल के नदिया में इनकम टैक्स का छापा, बिजनेसमैन के घर और फैक्ट्री में तलाशी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल के नदिया में इनकम टैक्स का छापा, बिजनेसमैन के घर और फैक्ट्री में तलाशी

Income Tax raid: पश्चिम बंगाल के नादिया इलाके के बड़े कारोबारी प्लाइवुड बिजनेसमैन टोटन दत्ता के घर समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है.

विज्ञापन

Income Tax raid: कोलकाता. बंगाल के नदिया जिले के चाकदाह थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है. गुरुवार की सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्लाइवुड बिजनेसमैन टोटन दत्ता के घर पर छापा मारा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के चार अधिकारियों ने सेंट्रल आर्मी के चार जवानों के साथ मिलकर घर की तलाशी ली. तलाशी का कारण पता नहीं चला है. यह छापेमारी घर के साथ-साथ दुकान और कारखाने समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर चल रही है. अब तक कारणों का पता नहीं चला है. छापेमारी को लेकर स्थानीय लोगों में कौतूहल देखा जा रहा है.

घर के साथ साथ अन्य ठिकानों पर भी रेड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों का एक दल गुरुवार की सुबह चाकदाह शहर के वार्ड नंबर 7 के दुर्गानगर एरिया नंबर 2 में छापेमरी के लिए पहुंचा. उन्होंने बिजनेसमैन टोटन दत्ता के घर की तलाशी ली. इससे पहले आर्मी के जवानों ने उस घर को घेर लिया. उनके घर के साथ-साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने टोटन के घर के साथ-साथ कई बिजनेस फैक्ट्रियों की भी तलाशी ली. लोकल सूत्रों के अनुसार, टोटन के कई जगहों पर प्लाइवुड की दुकानें हैं. फैक्ट्रियां भी हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इलाके के बड़े बिजनेसमैन हैं टोटन दत्ता

टोटन दत्ता लंबे समय से बिजनेसमैन हैं. इलाके में उन्हें बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जाना जाता है. इस तलाशी का कारण पता नहीं चला है. टोटन दत्ता के घर आयकर अधिकारियों को क्या मिला इसकी जानकारी भी अब तक नहीं मिल पायी है. कहा जा रहा है कि वो किसी फाइनेंशियल स्कैम में शामिल हो सकते हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने किसी फ्रॉड में शामिल होने के शक में उनके घर पर छापा मारा है. सुबह से छापेमारी चल रही है. स्थानीय लोगों के लिए यह एक कतुहल का विषय बना हुआ है.

Also Read: बंगाल में चल रहे SIR के बीच कचरे में मिला सैकड़ों वोटर कार्ड, मौके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola