इस शुक्रवार घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा मजा, ये रही आपकी नई वॉचलिस्ट

Friday OTT Releases में इस हफ्ते Netflix, JioHotstar और ZEE5 पर थ्रिलर, मिस्ट्री और इमोशनल ड्रामा की नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. जानिए क्या है खास.
Friday OTT Releases (27 Feb): अगर आप भी हर शुक्रवार ये सोचते हैं कि इस वीकेंड क्या बिंज किया जाए, तो इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने आपके लिए सस्पेंस, क्राइम, मिस्ट्री और इमोशन से भरा पैकेज तैयार किया है. अलग-अलग भाषाओं की फिल्में और सीरीज इस हफ्ते दस्तक दे रही हैं, जिनमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर से लेकर दिल छू लेने वाली कहानियां शामिल हैं. तो पॉपकॉर्न तैयार रखिए… आइए बताते हैं कौन-सी फिल्में और सीरीज इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं.
Accused – Netflix
यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी परफेक्ट दिखने वाली दुनिया अचानक तब बिखरने लगती है जब उसके करियर और शादी पर गंभीर आरोप लगते हैं.
फिल्म में कोंकणा सेनशर्मा और प्रतिभा रन्ना जैसे दमदार कलाकार हैं. कहानी शक, दबाव और रिश्तों की जटिलताओं को गहराई से दिखाती है. अगर आपको कैरेक्टर-ड्रिवन, इंटेंस ड्रामा पसंद है, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए.
Abar Proloy 2 – ZEE5
पॉपुलर बंगाली क्राइम थ्रिलर का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा एक्शन और ड्रामा के साथ लौट आया है. स्पेशल क्राइम ब्रांच ऑफिसर अनिमेष दत्ता एक बड़ी चोरी के पीछे छिपे खतरनाक नेटवर्क का सामना करते हैं. तेज रफ्तार कहानी और दमदार इन्वेस्टिगेशन इसे क्राइम-थ्रिलर फैंस के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
Thadayam – ZEE5
ग्रामीण तमिलनाडु के बैकग्राउंड पर बनी यह थ्रिलर 1999 में हुई मर्डर की एक सीरीज पर आधारित है. SI अथियामान गांवों में हो रही बेरहमी से हत्याओं की जांच करते हैं और एक खौफनाक पैटर्न का खुलासा होता है. शो में मिस्ट्री, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त मेल है, जो इसे काफी इंटेंस बना देता है.
Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam – ZEE5
यह दिल छू लेने वाली मराठी फिल्म एक पुराने मराठी मीडियम स्कूल की कहानी बताती है, जो बंद होने की कगार पर है. प्रिंसिपल दिनकर अपने पुराने स्टूडेंट्स से मदद की उम्मीद करते हैं, लेकिन हालात आसान नहीं होते. यह फिल्म शिक्षा, संस्कृति और एकता की खूबसूरत कहानी है, जो आपको इमोशनल कर सकती है.
Secret Stories: Roslin – JioHotstar
यह मलयालम साइकोलॉजिकल मिस्ट्री 17 साल की रोजलिन की कहानी है, जिसे हरी आंखों वाले एक रहस्यमयी शख्स के बुरे सपने आते हैं. जब असल जिंदगी में भी कुछ वैसा ही होने लगता है, तो सपनों और हकीकत के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है. सीरीज में सस्पेंस, डर और ट्विस्ट भरपूर हैं. अगर आपको माइंड-गेम्स वाली स्टोरी पसंद है, तो यह सीरीज आपको बांधे रखेगी.
यह भी पढ़ें: एरिना गेम में पलटा गेम, करण पटेल की बिगड़ी तबीयत और तीन खिलाड़ियों का सफर खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










