Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को इस शख्स का मिला साथ, विद्या के जन्मदिन में करेगी बड़ी गलती
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Oct 2024 2:10 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा विद्या के बर्थडे की तैयारियां करेगी और उनके लिए केक बनाएगी. वह गलती से अखरोट डाल देगी. जिसके बाद घर में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से टीआरपी चार्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने अभीरा और अरमान की ग्रैंड वेडिंग देखी. रूही इस बात से खुश नहीं थी और चाहती थी कि अरमान उससे शादी कर ले. इसलिए तो उसकी फेक प्रेग्नेंसी रिपोर्ट भी बनाई. जिसके बाद दादीसा ने कहा कि वह अभीरा को छोड़ दें, क्योंकि वह पोद्दार परिवार को बच्चा नहीं दे सकती, लेकिन अरमान ने अभीरा का साइड लिया और उससे शादी कर ली.
अभीरा-अरमान से बात नहीं कर रही है विद्या
अरमान की मां विद्या शादी की रस्मों में भी शामिल नहीं हुईं और नए जोड़े को श्राप दिया कि वे कभी एक साथ खुश नहीं रह पाएंगे. इसका असर अभीरा और अरमान के रिश्ते पर भी पड़ा. विद्या ने उन्हें पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहा, लेकिन दादीसा ने इसका विरोध किया और अरमान-अभीरा को रोक दिया. हालांकि अरमान परेशान है और अभीरा को इग्नोर कर रहा है. हमने रोहित, मनीषा, मनोज, माधव और कोरस ग्रुप को अभीरा को खुश करने की कोशिश करते देखा. इधर रूही भी पूरी तरह बदल गई है और वह रोहित के साथ अपनी लाइफ को खुशी-खुशी जी रही है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा लीप, अभीरा ने किया कंफर्म, अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा
रोहित अभीरा को देगा ये सजेशन
राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि रोहित अभीरा को उसके और अरमान के बीच चीजें ठीक करने के लिए कहेगा. वह यह भी कहेगा कि विद्या को इम्प्रेस करने का उसके पास मौका है, क्योंकि उनका जन्मदिन आ रहा है. वह कहता है कि हमारी मां कभी अरमान के बिना केक नहीं काटती है. हम देखेंगे कि अभीरा तैयारी शुरू कर देगी और अरमान उससे सवाल करेगा कि वह क्या कर रही थी.
विद्या के जन्मदिन की तैयारियां करेगी अभीरा
अभीरा उसे विद्या के जन्मदिन की तैयारियों के बारे में बताएगी, लेकिन वह उसे ऐसा न करने के लिए कहेगा, क्योंकि अगर विद्या को सच्चाई पता चलेगी, तो वो सेलिब्रेशन में भी शामिल नहीं होगी. इधर हम अभीरा को जन्मदिन का केक तैयार करते और उसमें अखरोट मिलाते हुए देखेंगे. दूसरी ओर, हम मनीषा को कैटरर को निर्देश देते हुए देखेंगे कि उन्हें अखरोट नहीं डालना चाहिए, क्योंकि विद्या को इससे एलर्जी है. अब घर में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










