बोरियत को कहें अलविदा, वीकेंड पर ZEE5 की ये 10 ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज करें एंजॉय, देखें पूरी ट्रेंडिंग लिस्ट

Author Divya Keshri|Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन
द केरला स्टोरी 2, अस्सी और पैट्रियट फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

द केरला स्टोरी 2, अस्सी और पैट्रियट फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

ZEE5 पर वीकेंड पर क्या देखें? परिमला एंड कंपनी, मुखबिर, पैट्रियट और द केरला स्टोरी 2 जैसी टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

ZEE5 Top 10 Movies: वीकेंड पर क्या देखें? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है. ZEE5 पर इस समय एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, स्पाई ड्रामा और कोर्टरूम ड्रामा से भरपूर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. 'परिमला एंड कंपनी' नंबर 1 पर बनी हुई है, जबकि 'मुखबिर - द स्टोरी ऑफ ए स्पाई', 'पैट्रियट', 'डिटेक्टिव शेरदिल' और 'द केरला स्टोरी 2' भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं. आइए जानते हैं इस वक्त ZEE5 की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में और वेब सीरीज कौन-सी हैं.

देखें लिस्ट

Image
Image

Parimala and Company

परिमला एंड कंपनी इस समय नंबर एक पर ट्रेंड कर रही फिल्म है. फिल्म की कहानी परिमला और उसके परिवार की है, जो एक शांत जिंदगी बिता रहे होते हैं. उनकी मुश्किलें तब शुरू होती हैं, जब इलाके का एक गुंडा उनकी छोटी बेटी को परेशान करने लगता है. अचानक उस गुंडे की हत्या हो जाती है और शक परिवार के लोगों पर जाता है, क्योंकि सभी के पास उसे मारने की वजह होती है. इसके बाद पुलिस जांच शुरू करती है, जबकि परिवार डर, गलतफहमियों और सस्पेंस के बीच असली कातिल का पता लगाने की कोशिश करता है.

Mukhbir - The Story of a Spy

मुखबिर - द स्टोरी ऑफ ए स्पाई नंबर 2 ट्रेंडिंग सीरीज बनी हुई है. इस स्पाई-थ्रिलर सीरीज में प्रकाश राज, जैन खान दुर्रानी, आदिल हुसैन, हर्ष छाया, बरखा बिष्ट और सत्यदीप मिश्रा जैसे कलाकार नजर आते हैं. इसकी कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट की है, जो दुश्मन देश की साजिशों का पता लगाकर अहम जानकारी भारत तक पहुंचाता है. 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी यह सीरीज देशभक्ति, जासूसी और सस्पेंस से भरपूर है. कुल 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को दमदार कहानी और शानदार अभिनय के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

Nari Choritro Bejay Jotil

नारी चरित्र बेजाय जोटिल इस समय नंबर 3 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. इस बंगाली फैंटेसी कॉमेडी फिल्म की कहानी झोंटू नाम के एक युवक की है, जिसे अचानक महिलाओं के मन की बातें सुनने की शक्ति मिल जाती है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई मजेदार और अजीब घटनाएं होती हैं, जिनके जरिए वह महिलाओं की भावनाओं और सोच को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करता है.

Frame

फ्रेम नंबर 4 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. फिल्म में नागराज मंजुले और अमेय वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इसकी कहानी एक नए फोटोग्राफर की है, जो एक अनुभवी फोटो जर्नलिस्ट के साथ काम करते हुए प्रोफेशन और इंसानियत के बीच का फर्क समझता है.

Patriot

पैट्रियट नंबर 5 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. फिल्म में ममूटी, मोहनलाल, फहाद फासिल, नयनतारा और कुंचाको बोबन जैसे कलाकार नजर आते हैं. इसकी कहानी एक वैज्ञानिक की है, जो सरकार के गुप्त निगरानी सिस्टम का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है. देशभक्ति, जासूसी, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म डिजिटल निगरानी और सत्ता के दुरुपयोग जैसे मुद्दों को दिखाती है।.

The Kerala Story 2

द केरला स्टोरी 2 नंबर 6 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आती हैं. इसकी कहानी अलग-अलग राज्यों की तीन यंग लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद एक साजिश का शिकार हो जाती हैं. ड्रामा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित यह फिल्म रिश्तों और सामाजिक दबाव जैसे विषयों को दिखाती है.

Assi

अस्सी इस समय नंबर 7 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. फिल्म में तापसी पन्नू, कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इसकी कहानी एक महिला की है, जो एक दर्दनाक अपराध का शिकार होने के बाद न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ती है. कोर्टरूम ड्रामा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित यह फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की चुनौतियों को दिखाती है.

Detective Sherdil

डिटेक्टिव शेरदिल नंबर 8 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, डायना पेंटी, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इसकी कहानी डिटेक्टिव शेरदिल की है, जो बुडापेस्ट में एक बड़े कारोबारी की मिस्टीरियस मर्डर की इन्वेस्टीगेशन करता है. इन्वेस्टीगेशन के दौरान कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं और आखिर में असली कातिल का खुलासा होता है. मिस्ट्री, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है.

Aadu 3

आडु 3 नंबर 9 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. इसकी कहानी तीन अलग-अलग टाइम पीरियड में चलती है, जहां एक रहस्यमयी शक्ति को हासिल करने की जंग छिड़ जाती है. फैंटेसी, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर यह फिल्म रोमांचक ट्विस्ट और दमदार मनोरंजन से भरपूर है.

Despatch

डिस्पैच इस समय नंबर 10 ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है. फिल्म में मनोज बाजपेयी और शहाना गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इसकी कहानी जॉय नाम के एक क्राइम पत्रकार की है, जो मुंबई के एक बड़े रहस्य का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है. जांच के दौरान वह ऐसे खतरनाक राज तक पहुंच जाता है, जिससे उसकी अपनी जान खतरे में पड़ जाती है. क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है.

thumb _loom_001.jpg.jpeg
प्रभात खबर की खास पेशकश


विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola