Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 3 महीने का लीप, रूही होगी प्रेग्नेंट, अरमान-अभीरा के बीच बढ़ेगा तनाव

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पंडित जी आते हैं और पूजा के लिए कहते हैं. पंडित जी बताते है कि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए बुलाया गया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और इस वजह से ये हर बार टीआरपी में अपनी जगह बना पाने में सफल हो जाता है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान सारी मुश्किलों को पार करते हुए शादी कर लेते हैं. रूही ने कई चाल चली और शादी तोड़ने की कोशिश की. वहीं, जब अभीरा के मां नहीं बन पाने की खबर विद्या और दादी सा को मिली तो, दोनों इस शादी के खिलाफ हो गई. हालांकि अरमान ने अभीरा का साथ दिया और उससे शादी की. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबर चल रही है कि शो में तीन महीने का लीप आने वाला है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा 3 महीने का लीप
ये रिश्ता क्या कहलाता है में तीन महीने का लीप आने वाला है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स 3 महीने की लीप के ओर बढ़ रहे हैं. लीप के बाद कहानी में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अरमान अपने काम में इतना बिजी हो जाएगा कि अभीरा पर ध्यान नहीं देगा. दोनों के रिश्ते में तनाव देखने को मिलेगा. अभीरा, अरमान के व्यवहार से डिप्रेशन में जाती दिखेगी. जबकि रूही और रोहित की जिंदगी में खुशियां देखने को मिलेगी. रूही मां बनने वाली होती है. परिवार के सारे लोगों को अरमान और अभीरा के रिश्ते को लेकर टेंशन होगी. फिलहाल लीप के बारे में आधिकारिक पुष्टि मेकर्स ने नहीं किया है.
सीरियल में क्या दिखाया जा रहा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान के घर से बाहर निकलने से पहले विद्या उसे दही देती है. अरमान और अभीरा विद्या का आशीर्वाद लेते हैं, अभीरा इसे यकीन दिलाती है कि विद्या को जल्द ही अपनी गलती को अहसास होगा. तभी पंडित जी आते हैं और पूजा के लिए कहते हैं. पंडित जी बताते है कि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए बुलाया गया है. कावेरी पंडित जी को देरी न करने के लिए कहती है और अंतिम संस्कार करने के लिए आगे बढ़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




