Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी के बाद अरमान बदला, करने लगा अभीरा को इग्नोर, रूही ने लिया मूव ऑन करने का फैसला

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2024 9:29 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान पहले सो जाता है और खाना नहीं खाता. उसे भूखे सोए देख अभीरा भी नहीं खाती और सो जाती.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान अब हमेशा के लिए एक हो गए है. काफी दिक्कतों के बाद दोनों की शादी हो जाती है. हालांकि रूही अभीरा और विद्या के बीच दरार पैदा करने में कामयाब रहती है. विद्या ने अभीरा और अरमान को घर छोड़कर जाने के लिए कहा था और दोनों मान गए थे. हालांकि दादी सा अरमान और अभीरा को पोद्दार हाउस छोड़कर जाने से रोक लेती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

शो में दिखाया जाएगा कि रूही जो अरमान से बहुत प्यार करती है, उससे मूव ऑन करने का फैसला करती है. रूही अरमान की सारी यादों को जलाते दिखेगी. मनीष उसे फोन कर उससे पूछता है कि सब ठीक है. इपर रूही कहती है वो ठीक है. वहीं, अगले सीन में रूही अपने पति को रोहित को सोफ पर नहीं, बल्कि सोफे पर सोने के लिए कहती है. रोहित पूछता है कि उसका मन कैसे बदल गया.

अभीरा और अरमान शेयर करेंगे रोमांटिक पल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान पहले सो जाता है और खाना नहीं खाता. उसे भूखे सोए देख अभीरा भी नहीं खाती और सो जाती. अगली सुबह अरमान और अभीरा एक रोमांटिक पल शेयर करते हैं. अरमान से अभीरा बाथरूम में रखी अपनी रिंग मांगती है. अरमान उसे वेट करने के लिए कहता है, लेकिन वो बाथरूम में चली जाती है. जिसके बाद उसका पैर फिसल जाता है और अरमान उसे बचा लेता है.

अभीरा को क्यों इग्नोर करेगा अरमान

अरमान के दिमाग में विद्या की बातें घूमती रहती है और वो परेशान होता है. अरमान, अभीरा से विद्या की मदद करने के लिए किचन जाने को कहता है. अभीरा उससे उसकी समस्याएं पूछती है, लेकिन वो नहीं बताता. वो बस उसे टाल देता है और इग्नोर कर चला जाता है. अभीरा उसे ऐसे हाल में देखकर काफी परेशान हो जाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola