रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर 'सैराब' की एक्ट्रेस मंदिराक्षी मुंडले ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अभी सिर्फ एक पक्ष सामने है'

रोहित चंदेल और मंदिराक्षी मुंडले, फोटो- इंस्टाग्राम
रोहित चंदेल को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, उन पर नाबालिग लड़की को परेशान करने के आरोप हैं. उनकी 'सैराब' को-स्टार्स मंदिराक्षी मुंडले और किशोरी शहाणे ने इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.
Rohit Chandel POCSO Case: 'पांड्या स्टोर' फेम एक्टर रोहित चंदेल को POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन पर 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. रोहित इस समय टीवी शो 'सैराब' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद उनको को-स्टार्स ने इस पर रिएक्ट किया है.
मंदिराक्षी मुंडले ने कहा- 'दोनों पक्षों को सुने बिना कोई राय नहीं बनानी चाहिए'
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर उनकी 'सैराब' की को-स्टार मंदिराक्षी मुंडले ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मुझे इस बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी. अभी-अभी मुझे इस खबर का पता चला है. फिलहाल शो में मेरी फैमिली ट्रैक पर फोकस है, इसलिए शूटिंग पर अभी कोई असर नहीं पड़ेगा. "
उन्होंने कहा, "इस मामले पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती. बस उम्मीद करती हूं कि सब कुछ जल्द सुलझ जाए. मेरा मानना है कि किसी भी मामले में राय बनाने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनना बहुत जरूरी है. अभी हम सिर्फ एक पक्ष देख रहे हैं. जब किसी एक पक्ष के पास बड़ा सार्वजनिक मंच हो, तब मीडिया और हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि दोनों पक्षों को समझने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जाए."
View on Instagram
किशोरी शहाणे ने कहा- 'पहले लगा शो का प्रमोशन है'
किशोरी शहाणे ने टेली चक्कर से बातचीत में कहा, "अभी तक शूटिंग बिल्कुल सामान्य तरीके से चल रही है. हमने परसों तक उनके साथ शूट किया था. फिलहाल सेट पर सब कुछ ठीक तरह से मैनेज किया जा रहा है. 'सैराब' में भी ऐसा ही ट्रैक चल रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की ईशान (रोहित का किरदार) पर आरोप लगाती है. जब मैंने पहली बार यह खबर पढ़ी तो मुझे लगा कि शायद यह शो के ट्रैक का प्रमोशनल स्टंट है. लेकिन बाद में पता चला कि मामला सच है. अभी मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकती."
अभी तक रोहित चंदेल की ओर से नहीं आया कोई बयान
इस पूरे मामले में अब तक रोहित चंदेल या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. उन्होंने गिरफ्तारी या लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं 'सैराब' फेम एक्टर रोहित चंदेल? 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में हुए गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










