Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Ami Trivedi
ये रिश्ता क्या कहलाता है को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नयी-नयी एंट्री करवा रहे हैं. कुछ समय से अमी त्रिवेदी की वापसी को लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. अब अमी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है एक पारिवारिक ड्रामा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है अभीरा और अरमान की शादी के बीच बहुत बड़ी मुश्किल आ जाती है. हालांकि सबकुछ को किनारे करते हुए अरमान और अभीरा शादी के लिए आगे बढ़ते हैं. इस बीच रूही पूरे परिवार को धमकी देगी, जिसे सुन सबके होश उड़ जाएंगे. ट्रैक के अलावा शो को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि अमी त्रिवेदी की शो में वापसी होगी. अब अमी ने इस पर बात की है.
क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है में अमी त्रिवेदी की होगी वापसी
अमी त्रिवेदी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में मंजरी का किरदार निभाया था. अमी, अभिमन्यु की मां की भूमिका में दिखी थी. लीप के बाद उनका किरदार खत्म हो गया था. कुछ दिन से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर खबरें चल रही है कि वो शो में वापस आ रही है. एक्ट्रेस ने बताया वो शो में वापस नहीं आ रही.
अमी त्रिवेदी ने क्या कहा
अमी त्रिवेदी ने इंडिया फोरम से बातचीत में ये रिश्ता क्या कहलाता है में वापसी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा, ”ये मेरे लिए भी खबर है. अगर ऐसा हो रहा है तो, ये बहुत अच्छा है. हालांकि मुझे कुछ नहीं पता. मुझे अप्रोच नहीं किया गया है अभी तक, लेकिन मैं शो का हिस्सा बनना पसंद करूंगी.”
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान विद्या और दादी सा से कहेगा कि वो अभीरा से ही शादी करना चाहता है और उसके बिना नहीं रह सकता. दूसरी तरफ मनीष, अभीरा को इस शादी के लिए राजी करेगा. रूही गुस्सा हो जाएगी. अरमान और अभीरा की शादी का दिन आएगा. रूही, अभीरा जैसे तैयार होकर मंडप में बैठ जाएगी और अभीरा को कमरे में बंद कर देगी. हालांकि रूही का सपना अरमान की पत्नी बनने का सपना ही रह जाएगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










