Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर आएगी रूही, अरमान से शादी नहीं होने पर सुसाइड की देगी धमकी
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Sep 2024 11:31 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष अभीरा को अरमान से शादी करने के लिए मनाएगा, जिसके बाद वो राजी हो जाएगी. वहीं, रूही अब एक ऐसा चाल चलने वाली है, जिससे सबके होश उड़ जाएंगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान के रिश्ते ने कई चुनौतियों का सामना किया है. उनकी शादी होने के रास्ते में कई दिक्कतें आ रही है. रूही लगातार उनकी शादी तोड़ने के लिए नये-नये प्लान बना रही है. अभीरा को रूही अरमान की पत्ना बनते नहीं देख सकती और इस वजह से वो एक मास्टर प्लान बनाती है.
अरमान से शादी के लिए मान जाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा अरमान, अभीरा को मना कर वापस ले आएगा. अरमान उसका साथ देगा और उसे कभी भी अकेले नहीं छोड़ने की बात कहेगा. वो उससे कहेगा कि बिना बच्चे के भी वो दोनों खुश रह सकते हैं. गोयनका हाउस में वो हल्दी फंक्शन करेगा और उसे शादी के लिए तैयार होने के लिए कहेगा. वहीं, मनीष भी अभीरा को अरमान से शादी करने के लिए मनाएगा, जिसके बाद वो राजी हो जाएगी.
रूही उठाएगी बड़ा कदम
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा फाइनली शादी के लिए तैयार होंगे और ये देखकर रूही को जलन होगी. उसे गुस्सा आएगा कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी अरमान उससे शादी करना चाहता है. वो किसी भी हाल में ये शादी होने नहीं देना चाहती. वो खुद अरमान से शादी करने का प्लान बनाएगी. वो अभीरा के जैसे ही लहंगा और मेकअप करेगी. वो पूरी तरह से अभीरा के जैसे ही तैयार होगी.
रूही के दिमाग में क्या चल रहा
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि रूही शादी के दिन अभीरा की जगह लेने की कोशिश करेगी और अरमान से शादी करेगी. हालांकि सास बहू बेटियां के अनुसार, रूही मंडप में एंट्री करेगी और सभी को धमकी देगी. वो कहेगी कि अगर अरमान ने उससे शादी नहीं कि तो वो सुसाइड कर लेगी.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










