Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Sep 2024 11:25 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि रूही की बातों में पूरा परिवार आ जाता है. डॉक्टर बताते है अभीरा कभी मां नहीं बन सकती. ये जानकर विद्या, अरमान को अभीरा से शादी नहीं करने के लिए कहती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की शादी में हर दिन नयी दिक्कतें आ रही है. कभी रूही, कभी दादी सा तो कभी संजय अभीरा के लिए मुसीबतें खड़े कर रहे हैं. हाल ही में दिखाया गया कि रूही इस बात से नाराज है वो जिससे प्यार करती है, अभीरा उसे छीन लेती है. पहले उसने अरमान को छीना और उसके बाद मनीष को. इस बात से वो बहुत अपसेट है. दोनों की शादी रोकने के लिए वो मास्टर प्लान बनाती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान का फंक्शन रूक जाता है. कहानी में ड्रामा और बढ़ेगा जब सबको पता चलेगा कि अभीरा मां नहीं बन सकती. ये सुनकर अरमान और अभीरा के होश उड़ जाएंगे. पोद्दार परिवार भी काफी शॉक्ड हो जाएगा. विद्या जो अभी तक इस अभीरा का साथ दे रही थी, अचानक उनके रिश्ते के खिलाफ हो जाएगी.
अभीरा क्या करेगी अब आगे
अभीरा को यकीन नहीं होता कि डॉक्टर ने उसे जो कहा है वो सच है. उसका दिल टूट जाता है. हालांकि अभीरा फैसला करती है कि वो दूसरे डॉक्टर को भी जाकर दिखाएगी. वो बिना किसी को बताए दूसरे हॉस्पिटल जाती है और सारी मेडिकल टेस्ट करवाती है.
अभीरा क्या लेगी अब फैसला
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा ही होती है जो अभीरा को टेस्ट करवाने के लिए कहती है. अभीरा ने मन बना लिया है कि अगर इस बात में सच्चाई हुई तो वो अरमान से शादी तोड़ देगी. अभीरा जानती है अरमान को बच्चे बहुत पसंद है. ऐसे में वो उसे इस खुशी से वंचित नहीं रखना चाहती.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










