Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के मां नहीं बनने पर क्या उसे छोड़ देगा अरमान, रूही की इच्छा होगी पूरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि सारी मुश्किलों के बाद दादी सा ढाबे पर अभीरा और अरमान की संगीत करवाने के लिए तैयार हो जाती है. अरमान, अभीरा के लिए स्पेशल डांस का प्लान करता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि कावेरी बारिश के लिए अभीरा को दोषी ठहराती है और अरमान उसकी बातों को बीच में काट देता है. दादी सा संगीत को कैंसिल करने की बात कहती है. मनीष, अभीरा का साइड लेता है और कहता है संगीत सेरेमनी जैसे तय हुई है वैसे ही होनी चाहिए. विद्या भी दादी सा को समारोह को रद्द नहीं करने के लिए कहती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या किसे ढाबे पर संगीत समारोह करने का ऑफर दादी सा के सामने रखती है. संजय कहता है हर कोई अब अभीरा की मांगों के सामने झुके जा रहे हैं. माधव और विद्या ढाबे मालिक के पास जाकर अभीरा और अरमान के संगती के लिए अपनी जगह देने के लिए कहते हैं.
अभीरा के संगीत में किसे देखने पर रूही होगी नाराज
अभीरा अपने संगीत समारोह को ढाबे पर देखकर काफी खुश हो जाती है. इसके लिए वह मनीषा, माधव और विद्या के प्रति आभार व्यक्त करती है. अरमान, अभीरा के लिए एक डांस प्लान करता है. वहीं, समारोह में रूही, स्वर्णा को देखकर काफी गुस्सा हो जाती है. स्वर्णा उसे समझाती है कि वो सिर्फ उसके लिए आयी है.
संगीत समारोह में क्यों बेहोश हुई अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, अभीरा के जूस में कुछ मिला देती है और उसे पीकर अभीरा बेहोश हो जाती है. रूही उसके बाद डॉक्टर से मिलकर उन्हें अभीरा की झूठी रिपोर्ट पोद्दार को दिखाने कहती है.
अभीरा के रिपोर्ट में क्या होगा
अभीरा के रिपोर्ट में होगा कि वो कभी मां नहीं बन सकती. ये खबर सुनने के बाद अरमान से दादी सा और विद्या, अभीरा से शादी नहीं करने के लिए कहते हैं. ये सुनकर रूही को लगेगा कि उसका प्लान कामयाब हो गया है. हालांकि अरमान, अभीरा से कहेगा कि वो उसे किसी हाल में नहीं छोड़ कर जाएगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
Entertainment Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




