'धमाल 4' दूसरे दिन हिट साबित हुई या नहीं? सामने आए ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े
धमाल 4 की टीम, फोटो-इंस्टाग्राम
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमेडी दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया. आइए कलेक्शन बताते हैं.
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई निर्देशक इंद्र कुमार की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' हॉलीवुड की 'मोआना' के साथ रिलीज हुई थी. अजय देवगन स्टारर फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की. अब दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है.
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कमाए 22.50 करोड़
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में करीब 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार (10 जुलाई) को 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

लौटे पुराने पसंदीदा किरदार
'टोटल धमाल' के बाद 'धमाल 4' इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वापसी है. फिल्म में अजय देवगन 'गुड्डू' के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रितेश देशमुख 'लल्लन' बने हैं. वहीं अरशद वारसी और जावेद जाफरी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार आदि और मानव के रूप में दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रहे हैं. इसके अलावा रवि किशन 'अधूरा', संजय मिश्रा 'जॉनी' के रोल में हैं. फिल्म में अंजलि आनंद, संजीदा शेख, विजय पाटकर और उपेंद्र लिमये भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
View on Instagram
खजाने की तलाश में शुरू होती है हंसी से भरी जर्नी
फिल्म की कहानी गुड्डू, लल्लन, पारो, आदि, मानव, रोजी और अधूरा के इर्द-गिर्द घूमती है. सभी शैतान सिंह के छिपे हुए खजाने की तलाश में निकलते हैं. इस दौरान गलतफहमियां, कॉमेडी और मजेदार घटनाएं घटती है, जो कहानी को दिलचस्प बनाती है. फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने मिलकर किया है.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' पास हुई या फेल? पहले दिन के आंकड़े आए सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









