Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही पर मां बनने का दबाव डालेगी दादी सा, अरमान और अभीरा नहीं जाएंगे घर छोड़कर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान पोद्दार हाउस अभीरा के साथ छोड़ने का फैसला करता है. अभीरा, विद्या से कहती है कि अरमान उनके बिना जिंदा नहीं रह सकता.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया ड्रामा आपका इंतजार कर रहा है. शो में रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान के घर छोड़ने के फैसले पर सवाल उठाती है. अरमान उससे कहता है उसका जीवन विद्या की देन है और वो उसकी इच्छा का सम्मान करता है. अरमान कहता है विद्या के सपोर्ट के बिना उसे इस घर में कोई भी स्वीकार नहीं करता.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, विद्या को अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने के लिए कहते हैं. अरमान पोद्दार हाउस अभीरा के साथ छोड़ने का फैसला करता है. अभीरा, विद्या से कहती है कि अरमान उनके बिना जिंदा नहीं रह सकता. हालांकि वो अपने फैसले को नहीं बदलती.
अरमान को किस बात के लिए मनाएगी अभीरा
अभीरा, अरमान से विनती करती है कि वो विद्या से बात करें और उन्हें समझाए. अरमान कहता है उसका फैसला बदलने नहीं वाला है, अभीरा विरोध करती है और कहती है उसे परिवार से अलग नहीं किया जा सकता. अभीरा कहती है ये परिवार उसका भी है और वो अकेले परिवार छोड़ने का फैसला नहीं ले सकता.
दादी सा ने किस बात को लेकर विद्या को दिए ताने
दादी सा विद्या के फैसले से हैरान होती है. वो रिश्तों के अंतिम संस्कार करने के लिए पुजारी को बुलाती है. वो विद्या को कहती है वो अपने बेटे रोहित के साथ बिहेव नहीं कर सकती जैसा वो अपने सौतेले बेटे अरमान से करती है. वो अरमान और अभीरा को घर छोड़कर जाने से रोकती है.
रूही और रोहित से क्या कहेगी दादी सा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा रोहित और रूही को माता-पिता बनने के लिए कहते हैं, ताकि उनका बच्चा पोद्दार परिवार की विरासत को आगे बढ़ा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




