Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा लीप, अभीरा ने किया कंफर्म, अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी बेहतरीन कहानी से टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर बना रहता है. अब कहा जा रहा है कि शो में लीप आने वाला है. समृद्धि शुक्ला ने कंफर्म करते हुए अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही की ओर से निर्मित ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. जहां हाल ही में धूमधाम से अभीरा और अरमान की शादी हुई है. रूही ने भी अब उनके रिश्ते को अपना लिया है और आगे बढ़ गई है. हालांकि खबरें आ रही है कि सीरियल में तीन महीने का लीप आने वाला है. जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल जाएगी. अब समृद्धि शुक्ला ने इसपर रिएक्ट किया है और बताया कि सच क्या है.

समृद्धि शुक्ला ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप को लेकर क्या कहा

समृद्धि शुक्ला ने टाइम्स नाउ संग बात करते हुए लीप की खबरों को कंफर्म किया. उन्होंने कहा, “हां, तीन महीने के लीप की खबर बिल्कुल सच है. इसमें कुछ बड़े बदलाव आ रहे हैं. हमने पहले ही इनमें से कई सीन्स की शूटिंग शुरू कर दी है. आगे देखने लायक अच्छी चीजों में से एक रूही और अभीरा के रिश्ते में बड़ा सुधार होगा. उनका बंधन जटिल, उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन जल्द ही चीजें सकारात्मक मोड़ लेने वाली हैं. ”

लीप के बाद क्या होगी अभीरा-अरमान की कहानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार, अरमान और अभीरा ने आखिरकार सभी बाधाओं को पार करते हुए शादी कर ली. हालांकि, गृह प्रवेश के दौरान विद्या उन दोनों को श्राप देती है और कहती है कि वे कभी खुश नहीं रहेंगे. उसकी बातें अरमान को इतनी परेशान करती हैं कि वह अभीरा से दूर हो जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीप के बाद कहानी में अभीरा और अरमान के रिश्ते में तनाव देखने को मिलेगा. अरमान अपने काम में व्यस्त हो जाएगा, जिससे अभीरा परेशान हो जाएगी.

क्या लीप के बाद रोहित और रूही के रिश्ते में होगा सुधार

दूसरी ओर, रूही प्रेग्नेंट होगी और रोहित अपने आने वाले बच्चे के लिए काफी खुश होगा. वह आखिरकार अरमान से आगे बढ़ रही है. शायद यही वजह है कि रूही और अभीरा आखिरकार एक-दूसरे के करीब आ जाएंगे. ये रिश्ता क्या कहलाता है का निर्माण डीकेपी फिल्म्स के बैनर तले राजन शाही की ओर से किया गया है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी के बाद अरमान बदला, करने लगा अभीरा को इग्नोर, रूही ने लिया मूव ऑन करने का फैसला

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 3 महीने का लीप, रूही होगी प्रेग्नेंट, अरमान-अभीरा के बीच बढ़ेगा तनाव

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

समृद्धि शुक्ला ने टाइम्स नाउ संग बात करते हुए लीप की खबरों को कंफर्म किया. उन्होंने कहा, "हां, तीन महीने के लीप की खबर बिल्कुल सच है. इसमें कुछ बड़े बदलाव आ रहे हैं. हमने पहले ही इनमें से कई सीन्स की शूटिंग शुरू कर दी है. आगे देखने लायक अच्छी चीजों में से एक रूही और अभीरा के रिश्ते में बड़ा सुधार होगा. उनका बंधन जटिल, उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन जल्द ही चीजें सकारात्मक मोड़ लेने वाली हैं. ''