Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां बनने वाली है रूही, अभीरा को दुख पहुंचाने के लिए रोहित की पत्नी करेगी ये काम

Updated:
विज्ञापन

Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान और अभीरा की शादी के बाद काफी बदल गई है. वो रोहित के साथ अपनी शादी को एक मौका देना चाहती है. वो अभीरा से अच्छा बर्ताव कर रही है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा की शादी हो गई है. इस शादी से विद्या खुश नहीं है और उसने गृह प्रवेश के दौरान अभीरा और अरमान को कभी खुश नहीं रहने का श्राप दे दिया. विद्या ने दोनों को घर छोड़कर जाने की बात भी कह दी और इससे अरमान का दिल टूट गया. दादी सा उन्हें जाने से रोक लेती है और विद्या को ताने देती है. दादी सा कहती है विद्या, अरमान को वो रोहित जितना प्यार नहीं करती है. वहीं, कावेरी, रूही पर मां बनने का दबाव बनाती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से दूर होता जा रहा है. अरमान को बार-बार याद आता है कि इस शादी से विद्या काफी दुखी है. वहीं, रूही, अरमान और अभीरा की शादी के बाद काफी बदल गई है. वो रोहित के साथ अपनी शादी को एक मौका देना चाहती है. वो अभीरा से अच्छा बर्ताव कर रही है. इसके अलावा उसने अरमान से जुड़ी सारी चीजों को जला दिया. रूही हर समय अभीरा के साथ रहने की कोशिश करती है.

क्या रूही मां बनने वाली है

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही मां बनने वाली होती है. रोहित और रूही अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित होंगे. विद्या और पोद्दार परिवार इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे. अभीरा, रूही के लिए काफी खुश होगी, लेकिन उसे दुख पहुंचता है कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी.

अभीरा को दुख पहुंचाने के लिए क्या करेगी रूही

रूही अपने प्रेग्नेंसी को लेकर ड्रामा करेगी. वो प्रेग्नेंट होने का नाटक करेगी क्योंकि उसे मालूम है कि इस एक चीज से अभीरा का दुल दुखेगा. वब सबकुछ अभीरा को दुख पहुंचाने के लिए सबकुछ करेगी. रूही इतना नीचे गिर जाएगी कि वो रोहित को भी धोखा देगी. अब देखना होगा कि रूही का सच सबके सामने आएगा या नहीं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से दूर होता जा रहा है. अरमान को बार-बार याद आता है कि इस शादी से विद्या काफी दुखी है. वहीं, रूही, अरमान और अभीरा की शादी के बाद काफी बदल गई है. वो रोहित के साथ अपनी शादी को एक मौका देना चाहती है. वो अभीरा से अच्छा बर्ताव कर रही है. इसके अलावा उसने अरमान से जुड़ी सारी चीजों को जला दिया. रूही हर समय अभीरा के साथ रहने की कोशिश करती है.