Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर हॉस्पिटल में एडमिट होता है. विद्या को डर है कि सच्चाई अभीरा और अरमान के सामने ना आ जाए.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान को अभीर के एक्सीडेंट के बारे में बताने का सोचती है. फिर उसे लगता है कि अगर उसने ये सच्चाी सबको बता दी तो अरमान और अभीरा अलग हो सकते हैं. विद्या सच्चाई को छिपाने का सोचती है, ताकि दोनों का रिश्ता बने रहे. दूसरी तरफ अभीरा, माधव से एक्सीडेंट के बारे में पूछती है. माधव उसे बताता है कि एक कार ने अभीर के बाइक को टक्कर मार दी. वह कहता है कि पुलिस उस कार का पता नहीं कर पा रही क्योंकि एक्सीडेंट एक अनजान जगह पर हुई थी.

अभीर अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव, अभीरा से कहता है कि ये हिट एंड रन केस है. उस कार वाले ने अभीर को टक्कर मार कर ��से सड़क पर छोड़ दिया. अभीर को होश आता है और परिवार वाले उससे मिलने जाते हैं. अभीर पोद्दार से मिलने से मना कर देता है और अरमान, विद्या और दादी सा को कमरे से बाहर जाने के लिए कहता है. अभीर, अभीरा और रूही को उसे उठने में हेल्प करने के लिए कहता है. डॉक्टर गोयनका को बताते हैं कि अभीर अपने पैरों पर अब खड़ा नहीं हो पाएगा क्योंकि उसके पैर की नस डैमेज हो चुकी है.

अरमान किसका देगा साथ?

डॉक्टर की बात सुनकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है. अभीरा और रूही उसका इलाज विदेश में कराने की बात कहती है. मनीष अभीर के लिए भावुक हो जाता है. अभीरा, माधव से अपराधी को खोजने के लिए कहती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अभीर के एक्सीडेंट के लिए विद्या को जिम्मेदार ठहारती है. वह कहती है कि विद्या ने उसके भाई की जिंदगी बर्बाद कर दी. दादी सा विद्या का साथ देती है और अभीरा के खिलाफ खड़ी होती है. अरमान खुद को दुविधा में पाता है क्योंकि एक तरफ उसकी मां है और दूसरी तरफ उसकी पत्नी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola