Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2024 9:33 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव, मनीष और अभीरा से बात करने का फैसला करता है. कावेरी कहती है कि अरमान ने पहले ही अभीरा को तलाक देने का फैसला कर लिया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से मिलने जाता है, लेकिन वह उससे नहीं मिलती. मनीष, अरमान से पुलिस को बुलाने से पहले वापस जाने के लिए कहता है. मनीष कहता है कि अगर अभीरा को उससे मिलने का मन होता तो, वह पहले ही उससे मिल लेती. अरमान उसे फोन करता है, लेकिन वह कॉल नहीं उठाती. अरमान का दिल टूट जाता है और वहां से चला जाता है. हालांकि अभीरा घर में नहीं होती और मनीष ने इस बात को अरमान से छिपाया होता है.
तलाक के पेपर्स पर साइन करेगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अरमान को तलाके के पेपर्स पर साइन करने के लिए कहती है. वह उसे खुद को चोट नहीं पहुंचाने की बात कहती है. दादी सा कहती है कि अरमान और अभीरा का रिश्ता मजबूत नहीं है. अरमान पेपर्स पर साइन कर देता है. दूसरी तरफ अभीरा को मनीष बताते हैं कि उसने कल रात शराब पी ली थी. अभीरा को कॉल आता है और वह चली जाती है. वह एक कॉलेज में एडमिशन लेती है. कॉलेज के लड़के उसकी खूबसूरती पर फिदा हो जाते हैं.
अभीरा को इम्प्रेस करने का सोचेगा अरमान
माधव, मनीष और अभीरा से बात करने का फैसला करता है. कावेरी कहती है कि अरमान ने पहले ही अभीरा को तलाक देने का फैसला कर लिया है. विद्या और माधव इसके लिए दादी सा को दोषी ठहराते हैं. दूसरी तरफ अरमान दादी सा पूछता है कि अभीरा कल रात यहां आई थी क्या. कावेरी कहती है वह नशे की हालत में थी. अरमान, अभीरा को वापस अपने पास लाने का फैसला करता है. वह अभीरा को इम्प्रेस करने का सोचता है. जिस क्लास में अभीरा होती है, वहां अरमान लेक्चरर बनकर जाता है. अभीरा उसे वहां देखकर चौंक जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










