Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष और अभीर, अभीरा को अरमान को तलाक देने के लिए कहते हैं. दूसरी तरफ शो में जल्द ही एक नयी एंट्री होने वाली है और इसका कनेक्शन अरमान से होगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान से पूछती है कि उसने मनीष को धक्का क्यों दिया. अरमान उसे समझाता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया. अभीर, अभीरा की हालत के लिए पोद्दार फैमिली को जिम्मेदार ठहराता है. वह अभीरा को अरमान को तलाक देने के लिए कहता है. स्वर्णा, अभीरा को गुस्से में कोई भी फैसला नहीं लेने के लिए कहती है. लेटेस्ट ट्रैक के बीच जल्द ही शो में नयी एंट्री होने वाली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी नयी एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स शो में एक नये शख्स की एंट्री करवाने वाले हैं. ये नया शख्स अरमान के भाई का रोल प्ले करेगा. अरमान की मां शिवानी का ये बेटा होगा, जो रिश्ते में अरमान का छोटा भाई लगेगा. अभीरा की जिंदगी में वह नया ट्विस्ट लाएगा और इस वजह से अरमान काफी इनसिक्योर फील करेगा. ये देखना दिलचस्प होगा कि इस नये शख्स के आने से अभीरा और अरमान के बीच सबकुछ ठीक हो जाएगा. क्या इस शख्स के आने से पोद्दार हाउस में नया हंगामा होगा.

तलाक के पेपर्स पर साइन करेगी अभीरा

वहीं, अगर ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक की बात करें तो मनीष और अभीर, अभीरा को अरमान को तलाक देने के लिए कहते हैं. अभीर, अभीरा को अरमान के साथ बिताए गए पलों को याद करने के लिए कहता है. अभीर उसे फैसला लेने के लिए कहता है क्या उसे लगता है कि उसे अरमान की जरूरत है. अभीरा तलाक के पेपर्स पर साइन कर देती है. दूसरी तरफ अरमान तलाक के पेपर्स पर अभीरा के साइन देखकर चौंक जाता है. उसे यकीन नहीं होता कि अभीरा ने ऐसा कुछ किया है. कावेरी, अरमान को अभीरा का विश्वास फिर से जीतने के लिए कहती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष आएगा अपनी असली मां के पास, अरमान और अभीरा के तलाक के पेपर्स बनवा रहा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola