Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

Abhir entry in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाता है. अभीर की हालत काफी गंभीर होती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर को अनजान में विद्या अपनी कार से टक्कर मार देगी. विद्या की कार का ब्रेक फेल हो जाता है और गलती से वह उसे टक्कर मार देती है. अभीर बाइक से नीचे गिर जाता है और उसे काफी चोट लगती है. विद्या घबरा कर वहां से भाग जाती है आस-पास के लोग अभीर को हॉस्पिटल लेकर जाते हैं. हालांकि विद्या को पता नहीं चलता कि उसकी कार से जिस शख्स का एक्सीडेंट हुआ है वह अभीर है, क्योंकि अभीर ने हेलमेट पहना हुआ था.
अभीर होगा अस्पताल में एडमिट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अस्पताल में अभीर की हालत काफी गंभीर होगी. उसकी हालत देखकर अभीरा और उसका पूरा परिवार काफी घबरा जाएगा. अभीरा और अरमान, अभीर की इस हालत के पीछे जिम्मेदार इंसान को खोजने का संकल्प लेंगे. दूसरी तरफ विद्या एक्सीडेंट के बाद काफी परेशान दिखेगी. अभीरा और रूही, विद्या को ऐसे देख सोच में पड़ जाएगी. जब अभीर की दुर्घटना में विद्या की संलिप्तता की सच्चाई सामने अभीरा और रूही के सामने आएगी, तो दोनों बहनें इसपर कैसे रिएक्ट करेगी ये देखने लायक होगा.
विद्या ने किया अभीर का एक्सीडेंट
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीर को जब अस्पताल में होश आएगा तब वह विद्या को पहचान लेगा. वह सबको बताएगा कि विद्या ने ही उसका एक्सीडेंट किया है. ये जानकर सब चौंक जाएंगे. विद्या पर जानबूझकर दुर्घटना करने का आरोप लगाया जाएगा. वहीं, अब तक ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा, अभीर के कॉन्सर्ट के लिए तैयार होती है. वह अरमान संग अपने रिश्ते पर विचार करती है उसे एहसास होता है कि उसे अरमान को एक और मौका देना चाहिए. अरमान कॉन्सर्ट में अभीरा से अपने दिल की बात कहने के बारे में सोचता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










