Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर और विद्या का होगा भयानक एक्सीडेंट, अरमान- अभीरा की जिंदगी में आएगा नया तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, विद्या को अभीर से माफी मांगने के लिए राजी कर लेता है. हालांकि दादी सा नहीं चाहती कि विद्या उससे माफी मांगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने परिवार को बताती है कि अभीर निर्दोष है. अभीरा, मनीष, स्वर्णा और सुरेखा को यकीन दिलाती है कि विद्या, अभीर को सॉरी कहेगी. दादी सा अरमान से पूछती है कि क्या वह विद्या को अभीर से माफी मांगने कहेगा. इसपर अरमान कहता है कि अभीर एक पब्लिक फिगर है और विद्या ने उसपर झूठे आरोप लगाए. विद्या को अभीर से माफी मांगनी चाहिए.
अभीरा को हुआ अरमान पर भरोसा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि स्वर्णा, अभीरा से पूछती है कि क्या वह अरमान पर फिर से भरोसा कर रही. इसपर अभीरा कहती है कि वह जानती है कि अरमान उसका भरोसा नहीं तोड़ेगा. स्वर्णा कहती है कि वह अरमान के पास फिर से जा सकती है. अभीरा कहती है उसे अरमान से प्यार है और वह उसके पास वापस से जाना चाहती है. दूसरी तरफ अभीर, चारु को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. अभीर कहता है कि वह किसी भी लड़की के साथ बुरा नहीं कर सकता.
विद्या और अभीर का होगा एक्सीडेंट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा विद्या के अभीर से माफी मांगने के खिलाफ है. हालांकि अरमान अपनी मां को माफी मांगने के लिए मना लेता है. विद्या, अरमान के लिए उससे माफी मांगने के लिए तैयार हो जाती है. दूसरी तरफ अभीर, अभीरा से कहता है कि पोद्दार परिवार पागल है. अभीरा उसे समझाती है कि अरमान ने उसका ही साइड लिया. अभीर उससे पूछता है कि क्या वह अरमान के पास जाने का सोच रही. अभीर कहती है अरमान खुद इतना दुखी था फिर भी वह उसकी खुशियों के बारे में सोच रहा है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या और अभीर का एक्सीडेंट हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










