ePaper

The Kapil Sharma Show : जब कपिल शर्मा ने टेलिस्कोप को लेकर सुशांत से किया था यह मजाक, तब ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Updated at : 10 Jul 2020 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show : जब कपिल शर्मा ने टेलिस्कोप को लेकर सुशांत से किया था यह मजाक, तब ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

The Kapil Sharma Show, Sushant Singh Rajput : 'द कपिल शर्मा शो' पर सारे सेलेब्स कपिल की टीम के साथ खूब मस्ती करते हैं. हाल ही में कपिल शर्मा शो का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है. ये वीडियो तब का है जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'छिछोरे' के प्रमोशन के लिए वहां आए थे. वीडियो में सुशांत कपिल के मजेदार सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show, Sushant Singh Rajput : ‘द कपिल शर्मा शो’ पर सारे सेलेब्स कपिल की टीम के साथ खूब मस्ती करते हैं. हाल ही में कपिल शर्मा शो का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है. ये वीडियो तब का है जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘छिछोरे’ के प्रमोशन के लिए आए थे. वीडियो में सुशांत कपिल के मजेदार सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में कपिल शर्मा सुशांत सिंह राजपूत से उनके टेलिस्कोप को लेकर सवाल करते है, जिसे सुन सुशांत हंसने लगते है. कपिल कहते है सुशांत को लेकर एक अफवाह है कि यह अपने घर में एक बहुत बड़ा टेलिस्कोप रखते हैं, क्योंकि इन्हें दूसरों के घरों में ताक- झांक करने की आदत है. कपिल की बात सुनकर श्रद्धा और सुशांत पहले हंसने लगते है. फिर एक्टर कहते है उनके पास घर में एक टेलिस्कोप है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पास एक टेलिस्कोप था और उनकी अस्ट्रॉनमी में काफी दिलचस्पी भी थी.

https://www.instagram.com/p/CCA82JUlQaF/

शो के दौरान कपिल सुशांत से उनके कॉलेज के दोस्तों के बारे में सवाल पूछते है. इसका जवाब देते हुए वो कहते है मेरे सारे दोस्त मेरी ही तरह कमीने थे. वैसे मैं काफी अच्छा छात्र था, लेकिन मुझे पहले सेमेस्टर के दौरान मेरे हॉस्टल से निकाल दिया गया था, क्योंकि हमारे कॉलेज में नियम था कि अगर 7 बजे के बाद कोई हॉस्टल में आता है तो फिर उसको अंदर आने नहीं दिया जाता था. इस कारण मैं कभी हॉस्टल जा नहीं पाया. ज्यादातर मैं सुबह ही वापस जा पाता था.

Also Read: The Kapil Sharma Show: ‘गोलगप्पे’ की दीवानी हैं दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा शो पर किया था खुलासा

शो में कपिल ने एक और सवाल सुशांत से पूछा कि आपने अपने इंस्टा बॉयो में एलियन हंटर लिखा हुआ है. तो कपिल कहते है फैन आपकी लड़कियां है तो आप कौन से एलियन का हंट करते है. ये सुनकर सुशांत खूब हंसने लगे. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे बचपन से ही एलियन औऱ स्पेस बहुत पसन्द था. इस वजह से मुझे इंजीनियरिंग कॉलेज भेज दिया गया. फिर मैनें तीसरे साल में ही कॉलेज छोड़ दिया था. इसके बाद अर्चना कहती है सामने बैठे हुए ये तीन लोग जो इतना कामयाब है उसके बाद पास और फेल का कोई किस्सा होना नहीं चाहिए.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था. सुशांत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उनकी मौत हैंगिंग की वजह से हुई.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola