शादी के 6 महीने बाद मां बनने वाली हैं सामंथा, सुनाई प्रेग्नेंसी की खुशखबरी, बोलीं- अब लेना होगा मैटरनिटी ब्रेक

Updated:
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु की शादी, फोटो- इंस्टाग्राम

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy News: सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट में अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी. सामंथा ने कहा कि वह जल्द मैटरनिटी ब्रेक लेंगी.

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही थीं. अब आखिरकार खुद सामंथा ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है. अभिनेत्री ने फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान खुलासा किया कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक लेने वाली हैं.

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu On Maternity Break: सामंथा रुथ प्रभु बोलीं- अब लेना होगा मैटरनिटी ब्रेक

मीडिया से बातचीत में सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, “‘मां इंटी बंगारम’ के बाद मुझे थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा, क्योंकि मेरी स्थिति ऐसी है. मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी. उसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म के साथ वापसी करूंगी.” सामंथा के इस बयान के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पूरी तरह कन्फर्म हो गई. फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने भी बताया कि सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में हैं और वह इस खबर से बेहद खुश हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस दिसंबर 2026 में बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

Samantha And Raj Nidimoru Love Story: सामंथा और राज निदिमोरू की लव स्टोरी

सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी की थी. दोनों की शादी कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंगा भैरवी मंदिर में बेहद निजी समारोह में हुई थी. दोनों पहली बार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के दौरान करीब आए थे. इस सीरीज में सामंथा ने राजी का दमदार किरदार निभाया था. इसके बाद दोनों ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी साथ काम किया.

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: मां इंटी बंगारम का कलेक्शन

सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें– फर्श पर बैठकर मंजीरा बजाते दिखे ‘तारक मेहता’ के ये एक्टर, भक्ति में लीन हुए, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola