छतरपुर में फायरिंग की घटना, बीच-बचाव करने गए वृद्ध को ठोका, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar Sharif Crime News : नालंदा में फायरिंग की घटना, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय. बीच-बचाव करने गए वृद्ध को मार दी गोली. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल नाथ सिन्हा की रिपोर्ट
Bihar Sharif Crime News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में गुरुवार को बदमाशों ने एक वृद्ध को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल वृद्ध की पहचान छतरपुर निवासी स्वर्गीय सीताराम यादव के पुत्र जितेंद्र यादव के रूप में हुई है. गोली उनके बाएं हाथ में लगी है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया.
गोली लगते ही मचा हड़कंप, आरोपी मौके से फरार
पीड़ित जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. वह विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे थे. इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर अचानक फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट
पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल वृद्ध से घटना की जानकारी भी ली. इस संबंध में बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घायल वृद्ध को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ भेजा गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Also Read : नालंदा में संदिग्ध हालात में 17 वर्षीय युवक की मौत, सीढ़ी टूटने से युवक फंसा, गर्दन के बल लटकने से मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










