OTT Releases This Week: इस हफ्ते होगा मौत का खेल, OTT पर खौफ बनाने स्ट्रीम होगी ये फिल्में-सीरीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Dec 2024 7:05 AM
OTT Releases This Week
OTT Releases This Week: अगर आप भी इस हफ्ते कुछ नई और बेहतरीन फिल्मों-सीरीज की तलाश में हैं, तो आइए आज हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट बताते हैं. इनमें स्क्विड गेम 2 से लेकर भूल भुलैया 3 शामिल है.
OTT Releases This Week: दिसंबर के आखिरी हफ्ता में एंटरटेनमेंट के डोज को दोगुना करने के लिए ओटीटी पर ऐसी फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होगी, जिसे देखकर आपका मन खुश भी होगा कर डर भी लगेगा. यह इसलिए क्योंकि इस हफ्ते ‘भूल भुलैया 3’ जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म से लेकर ‘स्क्विड गेम 2’ रिलीज होगी. ऐसे में अगर आप भी इन्हें देखना चाहते हैं तो आइए बिना देरी किए बताते हैं इनके नाम.
स्क्विड गेम 2
ह्वांग डोंग-ह्युक और नरीमन फर्स्टमैन स्टूडियो की निर्देशित ‘स्क्विड गेम 2’ की कहानी प्लेयर नंबर 456 यानी सेओंग गी-हुन पर केंद्रित है. यह वेब सीरीज 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
ग्लेडिएटर 2
‘ग्लेडिएटर 2’ की कहानी मैक्सिमस की मृत्यु और लुसियस के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में पॉल मेस्कल, पेड्रो पास्कल, जोसेफ क्विन, फ्रेड हेचिंगर, लियोर रज, डेरेक जैकोबी, कोनी नीलसन और डेनजेल वाशिंगटन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 25 दिसंबर, 2024 को स्ट्रीम होगी.
सोरगवासल
‘सोरगवासल’ की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे झूठे आरोप में जेल में कैद किया गया है. इस फिल्म में आरजे बालाजी और सेल्वाराघवन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 27 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी.
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ की कहानी एक बार फिर रूह बाबा और मंजुलिका के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 27 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
योर फॉल्ट
‘योर फॉल्ट’ एक स्पेनिश रोमांटिक-ड्रामा है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में गेब्रियल ग्वेरा और निकोल वालेस हैं. यह फिल्म 27 दिसंबर, 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
Also Read: Atlee Movies: बेबी जॉन से पहले OTT पर देखें एटली की ये धमाकेदार फिल्में, खूब मजा आएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










