Gullak Season 5: मिश्रा परिवार में हुई नए चेहरे की एंट्री, अब ये एक्टर बनेगा ‘अन्नू भैया’

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

गुल्लक सीजन 5, फोटो- इंस्टाग्राम

Gullak Season 5 में बड़ा बदलाव हुआ है. अब वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत जोशी ‘अन्नू भैया’ का रोल निभाते नजर आएंगे. जानिए नए सीजन से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Gullak Season 5: फैमिली ड्रामा वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का नया सीजन जल्द आने वाला है. यह शो अपनी साधारण लेकिन दिल छू लेने वाली कहानी के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. अब ‘गुल्लक सीजन 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.

शो में हुआ बड़ा बदलाव

इस बार शो में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पिछले चार सीजन में ‘अन्नू भैया’ का किरदार निभाने वाले वैभव राज गुप्ता अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह अब अनंत जोशी नजर आएंगे. अनंत जोशी अब आनंद यानी अन्नू मिश्रा का रोल निभाने वाले हैं.

कैसा होगा नया किरदार?

अनंत जोशी ने बताया कि उन्हें ‘गुल्लक’ पहले से बहुत पसंद था. उनका कहना है कि मिश्रा परिवार बिल्कुल आम भारतीय परिवार जैसा लगता है, इसलिए इस शो से जुड़ना उनके लिए बहुत खास है. उन्होंने कहा कि इस बार अन्नू भैया का किरदार पहले से ज्यादा समझदार और मैच्योर दिखेगा.

बाकी कलाकार फिर आएंगे नजर

‘गुल्लक सीजन 5’ में बाकी पुराने कलाकार फिर से दिखाई देंगे. जमील खान और गीतांजलि कुलकर्णी एक बार फिर मिश्रा परिवार के माता-पिता के रोल में नजर आएंगे. वहीं हर्ष मायर छोटे बेटे अमन और सुनीता राजवार पड़ोसन के रोल में दिखाई देंगी.

क्या है ‘गुल्लक’ की कहानी?

‘गुल्लक’ एक छोटे शहर में रहने वाले मिडिल क्लास परिवार की कहानी है. शो में रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों, परिवार के प्यार, मजेदार झगड़ों और इमोशनल पलों को बहुत ही आसान और प्यारे अंदाज में दिखाया गया है. यही वजह है कि लोग इस शो से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं.

कब रिलीज होगा नया सीजन?

अभी तक मेकर्स ने ‘गुल्लक सीजन 5’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि यह सीजन जल्द ही Sony LIV पर रिलीज हो सकता है.

यह भी पढ़ें: India’s Got Latent Season 2: रिलीज डेट को लेकर समय रैना के दोस्त बलराज ने दिया बड़ा हिंट, इस दिन लौट सकता है शो

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola