India’s Got Latent Season 2: रिलीज डेट को लेकर समय रैना के दोस्त बलराज ने दिया बड़ा हिंट, इस दिन लौट सकता है शो
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की तारीख, फोटो- इंस्टाग्राम
India’s Got Latent Season 2 Date: समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जल्द ही सीजन 2 के साथ वापसी कर सकता है. जानें रिलीज डेट को लेकर पूरी अपडेट.
India’s Got Latent Season 2 Date: समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी कर सकता है. विवादों के बाद बंद हुए इस शो का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. अब सोशल मीडिया पर इसके सीजन 2 की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
क्या 9 मई को आएगा नया सीजन?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना के दोस्त और कॉमेडियन बलराज घई शो के नए सीजन को लेकर बड़ा इशारा देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि वह 9 मई का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उसी दिन दूसरा सीजन रिलीज हो सकता है. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
यहां देखें वीडियो-
लाइव ऑडियंस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लिंक शेयर करते हुए बताया था कि लाइव ऑडियंस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं.
क्यों बंद हुआ था शो?
साल 2025 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बड़ा विवादों में फंस गया था. शो में गेस्ट बनकर आए रणवीर अल्लाहबादिया के एक सवाल पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया था. इसके बाद शो और उससे जुड़े कई लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी.
समय रैना को हटाने पड़े थे सारे एपिसोड
विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड YouTube से हटा दिए थे. वहीं रणवीर अल्लाहबादिया ने लोगों से माफी भी मांगी थी. बाद में कोर्ट ने रणवीर को फिर से पॉडकास्ट शुरू करने की इजाजत दे दी.
यह भी पढ़ें: Matka King Season 2: विजय वर्मा फिर शुरू करेंगे ‘मटका’ का खेल, सीजन 2 हुआ अनाउंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







