Atlee Movies: बेबी जॉन से पहले OTT पर देखें एटली की ये धमाकेदार फिल्में, खूब मजा आएगा

Updated:
विज्ञापन
Atlee Kumar

Atlee Kumar Movies to watch before Baby John

Atlee Movies: साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक अतिथि की फिल्म ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में आप ओटीटी पर उनकी कुछ फिल्मों को आज ही देख डालें. आइए बताते हैं इनके नाम.

विज्ञापन

Atlee Movies: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने के लिए मशहूर डायरेक्टर एटली इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. उनकी इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म उन्हीं की साउथ सुपरहिट फिल्म तेरी का हिंदी रीमेक है. ऐसे में इस बेहतरीन स्टार कास्ट और एटली की कलाकारी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो इससे पहले आप एटली की कुछ और बेहतरीन फिल्मों को ओटीटी पर आज ही निपटा लें.

मर्सल

तलपति विजय और नित्या मेनन की फिल्म मार्शल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी इस फिल्म की कहानी एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर हत्या का आप लगता है और आखिर में ऐसा राज खुलता है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं

राजा रानी

राजा रानी फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के ईद गीत घूमती है जो एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते लेकिन उनकी शादी हो जाती है. हालांकि, वह कैसे एक दूसरे के करीब आते हैं और चीजों में बदलाव आता है, इसे जानने के लिए आपको हॉटस्टार पर राजा रानी को देखना होगा.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिजील

तलपति विजय की बिजील की कहानी माइकल नाम के एक आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की हत्या के बाद महिला फुटबॉल टीम का कोच बनता है. इसे आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

थेरी

बेबी जॉन जिस साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है, वह फिल्म थेरी है. फिल्म में मुख्य भूमिका तलपति विजय निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी विजय नाम के एक डीसीपी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे अपने पास्ट की वजह से भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

जवान

एटली की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, उनके साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आ रही हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Atlee: क्यों बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट हो रहीं एटली की फिल्में? बोले- मैंने उनसे शर्त लगा…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola