Atlee: क्यों बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट हो रहीं एटली की फिल्में? बोले- मैंने उनसे शर्त लगा…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Dec 2024 7:00 AM
Atlee Kumar
Atlee: बेबी जॉन के निर्देशक एटली कुमार जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में मशहुर हैं. निर्देशक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों के सफल होने के पीछे की वजह बताई है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
Atlee: मसहूर निर्देशक एटली साउथ सिनेमा के हिट मशीन भी कहे जाते हैं. इन दिनों निर्देशक अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं. डायरेक्टर एटली ने आखरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स अपने नाम किए थे. इसी फिल्म के बाद इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई थी. ऐसे में अब उन्होंने अपनी फिल्मों के सुपरहिट होने वाले मंत्र से पर्दा उठाया है. आइये बताते हैं क्या है ये मंत्र.
कैसे बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रहीं एटली की फिल्में?
एटली ने हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उनकी सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही हैं और ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं. एटली ने कहा, ‘जब मैं शाहरुख खान के साथ जवान बनाई तो मैंने उनसे कहा कि सर आप देखिए कि विक्रम राठौर का कैरेक्टर कैसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय होने जा रहा है. अभिनेता इस बात से राजी नहीं थे. इसलिए मैंने उनसे शर्त लगा ली थी. बाद में उन्होंने मुझसे खुद कहा कि मैं सही था.’
एंटरटेनमेंट से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
क्या है फिल्मों के सफल होने का मंत्र?
एटली ने आगे ‘मास’ शब्द का मतलब समझते हुए कहा, ‘मेरे हिसाब से मास वो भावना होती है, जो एक मां की होती है. यह सबसे परिचित होती है. जब कभी आप किसी लड़की के लिए रोते हैं या फिर अपने बच्चे के लिए रोते हैं, तो अपने आप मास हो जाता है. यही नहीं, जब आपको सही कारण से गुस्सा आता है तो आप मास हो जाते हैं. इसके अलावा जिसे लोग मास कहते हैं, वह असली मास नहीं होता है. मुझे लगता है कि मेरी सभी फिल्में अच्छा कर रही हैं। वे हर क्षेत्र में काम कर रही हैं, और मेरी फिल्में बॉक्स ऑफ़स पर पैसा कमा रही हैं. यही मेरा मंत्र है.’ मालूम हो कि एटली की ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










