इन लड़कों ने प्रियंका चोपड़ा पर फेंका पानी, कुछ नहीं कर पाए निक जोनस

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Mar 2020 9:08 AM

विज्ञापन

सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनास ईशा अंबानी की होली पार्टी में जमकर होली खेलते नजर आये थे.

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) ईशा अंबानी की होली पार्टी में जमकर होली खेलते नजर आये थे. अब प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों होली के रंग में रंगे नजर आ रहे है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का यह वीडियो पुणे का है. इसमें कुछ लड़के रंग वाला पानी बाल्टी में भरकर उन दोनों पर फेंकते है. पहले बच्चे प्रियंका पर रंग वाला पानी फेंकते है. उसके बाद निक पर रंग वाला पानी बाल्टी में भरकर फेंकते है. इस वीडियो में दोनों को बच्चों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

इससे पहले भी प्रियंका और निक ने ईशा अंबानी की होली पार्टी में खूब रंग खेला था. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आये थे और सब ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेला था. इस होली पार्टी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर चुके है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola