Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनरअप हैं करोड़ों के मालिक, विवियन की नेटवर्थ और अनसुने किस्से जानें
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jan 2025 6:57 AM
Vivian Dsena Net Worth Bigg Boss 18 first runner up
Vivian Dsena Net Worth: विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनरअप बन चुके हैं. एक्टर ने करणवीर मेहरा को हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. आइये जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में.
Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 को उसका विनर मिल चुका है. करणवीर मेहरा जीते हैं. वहीं विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे और रजत दलाल सेकेंड रनरअप रहें. उन्हें सलमान खान ने चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 50 लाख का कैश प्राइज दिया. एक्टर के जीत से उनके फैमिली और दोस्त काफी खुश हैं. आइये जानते हैं एक्टर की पर्सनल लाइफ से लेकर नेटवर्थ के बारे में.
कौन हैं विवियन डीसेना?
विवियन डीसेना का जन्म 28 जून 1988 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था. उन्होंने शो कसम से से अपने एक्टिंग की शुरुआत की और प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला- एक इश्क एक जुनून, और शक्ति- अस्तित्व के एहसास की जैसे शो में काम किया. विवियन ने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 और झलक दिखला जा 8 जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है.
विवियन डीसेना की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं आप
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, विवियन डीसेना की कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये है. वह न केवल टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं, बल्कि बिग बॉस 18 के हाईऐस्ट पेड एक्टर्स भी थे. रिपोर्ट के अनुसार विवियन ने शो में पर वीक 5 लाख रुपये कमाए. वह कई विज्ञापन में भी काम करते थे.
विवियन के अनसुनें किस्से
विवियन की शादी साल 2013 में उनकी प्यार की ये एक कहानी की सह-कलाकार वाहबिज दोराबजी से हुई थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया. 2021 में तलाक फाइनल हो गया. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने मिस्र के पत्रकार नूरन एली से शादी की. उनकी एक बेटी है. विवियन ने 2019 में इस्लाम धर्म अपना लिया. विवियन डीसेना के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें हाई-एंड एसयूवी और स्लीक सेडान शामिल हैं. एक्टर के पास कई मोटसाइकिल भी है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: करणवीर मेहरा बने इस सीजन के विनर, विवियन डीसेना रहे फर्स्ट रनरअप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










