Bigg Boss 18 Winner: करणवीर मेहरा बने इस सीजन के विनर, विवियन डीसेना रहे फर्स्ट रनरअप

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner Karan veer Mehra

Bigg Boss Winner: बिग बॉस 18 को उसका विनर मिल चुका है. जी हां करणवीर मेहरा इस सीजन का खिताब जीत चुके है. उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख का कैश प्राइज मिला है.

विज्ञापन

Bigg Boss Winner: जिस घड़ी का बिग बॉस के फैंस को लंबे समय से इंतजार था, फाइनली वह पल आ गया है. करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर बन चुके हैं. उन्होंने विवियन डीसेना को हराकर इस सीजन का खिताब अपने नाम किया. उन्हें चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 50 लाख का कैश प्राइज मिला. एक्टर ट्रॉफी थामकर काफी खुश दिखाई दिए. वहीं ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने उन्हें हग किया. वहीं सलमान खान मे भी एक्टर को बधाई दी.

करणवीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विनर

बिग बॉस 18 समाप्त हो गया. 105 दिन दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब दर्शकों को इसका विनर मिल चुका है. करणवीर मेहरा ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया. वहीं विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे. रजत दलाल ने तीसरे नंबर पर अपना सफर खत्म किया. वहीं चुम दरांग और ईशा सिंह टॉप 5 और 6 रहीं.

विवियन की जीत पर फैंस ने जताई खुशी

करणवीर मेहरा की जीत का फैंस सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली हमारा करणवीर जीत ही गया… उसे ट्रॉफी के साथ देखकर काफी खुशी हो रही है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पब्लिक और बिग बॉस का सच्चा इंसान जीत ही गया 18वां सीजन.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा.”

बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना की जर्नी

बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना की जर्नी किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं थी, उन्होंने अपने फैंस को अपना हर साइड देखा. शुरुआती हफ्तों में उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला कहा जा रहा था. जिसके बाद उनकी पत्नी नूरन ने कहा कि हर किसी की अपनी जर्नी होती है. बिग बॉस के अंदर विवियन के दो दोस्त बने, जिसमें अविनाश और ईशा का नाम शामिल है.

करणवीर मेहरा की बिग बॉस जर्नी

करणवीर मेहरा की जर्नी रोलरकोस्टर राइड जैसी रही. घर में आते ही उनकी विवियन डीसेना संग जबरदस्त लड़ाई हुई. दोनों ने अपनी 12 साल की दोस्ती को खत्म कर दिया. बाद में एक्टर ने चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर संग दोस्ती की, जो अंत तक निभाई. चाहे गेम में कितने ही उतार चढ़ाव क्यों नहीं आए, करण दोनों के लिए हमेशा खड़े रहें.

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal के विनर नहीं बनने पर फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- सबकुछ फिक्स रहता…

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal Evicted: रजत दलाल नहीं बन सके बिग बॉस 18 के विनर, हुआ शॉकिंग एविक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola