Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने 17 साल से चल रहे शो और बंपर टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Mandar Chandwadkar on tmkoc running for 17 years
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का इन-दिनों बोलबाला है, क्योंकि यह टीआरपी चार्ट पर लगातार तीन हफ्तों से टॉप पर बना हुआ है. इसने ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा को पछाड़ दिया. अब मंदार चंदवादकर ने बेहतरीन टीआरपी और 17 साल से चल रहे शो को लेकर बात की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए भूतनी ट्रैक को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रही है. इस कहानी की लोकप्रियता की बदौलत, यह शो पिछले कुछ हफ्तों से लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. असित कुमार मोदी के शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने उन्होंने चल रहे भूतनी ट्रैक की जबरदस्त सफलता, टीआरपी चार्ट पर शो के लगातार नंबर 1 स्थान और बहुत कुछ के बारे में बात की.
मंदार चंदवादकर ने 17 साल से चल रहे शो को लेकर बात की
मंदार चंदवादकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, हमें वाकई गर्व है कि 17 साल बाद भी हमें फैंस का अपार प्यार मिल रहा है. वे उतना ही प्यार देते हैं, जितना शुरुआत में हमें मिला करता था. यह अभी भी टीआरपी के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और यह एक बड़ी उपलब्धि है. 17 साल पूरे होने और 18वें साल में कदम रखने के साथ, मैं पूरी टीम को इस अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई देना चाहता हूं. इतने सालों में कई लोग आए और गए, लेकिन इस शो ने हमेशा अपनी जगह बनाए रखी है. इसकी सबसे बड़ी वजह हमारे निर्माता, असित कुमार मोदी हैं.”
भूतनी ट्रैक पर क्या बोले मंदार
भूतनी ट्रैक पर बात करते हुए मंदार ने कहा, दर्शकों को गोकुलधामवासियों को मुसीबत में देखना बहुत पसंद है. भूतनी ट्रैक पर लोगों की प्रतिक्रिया कमाल की है. शो के फैंस रील्स और मीम्स बना रहे हैं. इस सीक्वेंस पर दर्शकों की तुरंत प्रतिक्रिया मिलती है. टीएमकेओसी का इतना बड़ा फैन बेस है कि दर्शक हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










