कपिल शर्मा से ‘ब्रेकअप’ नहीं हुआ, कॉमेडियन संग रिश्ते पर बोलीं सुमोना चक्रवर्ती, कहा- ऑनस्क्रीन हमारी शादी…

Updated:
विज्ञापन
Sumona Chakravarti kapil sharma

Sumona Chakravarti kapil sharma

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो से सुमोना चक्रवर्ती ने बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की है. 10 सालों तक शो में उन्होंने कपिल की पत्नी के किरदार को निभाया है. शो के ओटीटी पर आने के बाद से सुमोना शो में नहीं दिखी है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल शर्मा की पत्नी बनकर खूब लोकप्रियता हासिल की. यह शो 2016 से शुरू हुआ था. शो में ‘भूरी’ उर्फ सुमोना ने 10 साल तक काम किया. शो में दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी. हालांकि कपिल शर्मा शो के ओटीटी पर शिफ्ट होने के बाद वह शो में नजर नहीं आई है. उनकी जगह शो में किसी ने नहीं ली. इसी बीच उन्होंने अपने और कपिल के रिश्ते को लेकर कई बातें की.

ऑनस्क्रीन हमारी शादी को 10 साल हो गए

सुमोना चक्रवर्ती ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा, “हमारा कोई ब्रेकअप नहीं हुआ था. हमने 10 साल तक अलग-अलग नेटवर्क में काम किया है. ज्यादातर शादियां रियल लाइफ में इतने साल नहीं चलती, लेकिन हमारी शादी ऑनस्क्रीन इतने सालों तक चली.” उन्होंने आगे कहा, “हर साल हम जून-जुलाई में शो से ब्रेक लेते थे, अब यकीन ही नहीं होता कि हमने अपना सीजन खत्म हो गया है. आखिरी बार यह 2023 में खत्म हुआ, जब हम सोनी पर थे और उसके बाद वह यूएस चले गए. फिर यह शो नेटफ्लिक्स पर आ गया. सच बताऊं तो उनके और मेरे बीच इसके बारे में कोई बात नहीं हुई है. ऐसा नहीं कि हम बात नहीं करते.”

सुमोना ने कपिल शर्मा के शो को स्क्रिप्टेड कहा

कपिल शर्मा के शो में महिलाओं का मजाक उड़ाना और अपमान करने की बात पर सुमोना ने बताया कि “यह सिर्फ एक शो है और यह स्क्रिप्टेड है. मैं जिन पर भरोसा करती हूं उन सभी से कहा है कि जिन्होंने भी मुझसे सवाल किए है, सबसे पहले तो यह सिर्फ एक एक्टिंग है. यह एक टीवी शो है, इसमें कपिल, सुमोना का अपमान नहीं कर रहे है. दोनों में बहुत अंतर है. हां ये एक जिम्मेदारी भी है, लेकिन यह रियल लाइफ में एक इंसान के तरह मेरे पास आती है. अगर कल मैं किसी दुकान से समान चुराते हुए पकड़ी गई, तो यह एक भयानक उदाहरण है. असल जिंदगी और रील लाइफ के बीच एक लाइन है, जिसका आपको थोड़ा सामान्य ज्ञान होना चाहिए.”

यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola