ईरान तनाव बढ़ा तो कच्चा तेल 110 डॉलर पार? रिपोर्ट में बड़ा अनुमान

Updated:
विज्ञापन
ईरान तनाव बढ़ा तो कच्चा तेल 110 डॉलर पार? रिपोर्ट में बड़ा अनुमान

Crude Oil Price Surge: ईरान की तेल सप्लाई या होरमुज़ जलडमरूमध्य में बाधा आने पर कच्चे तेल की कीमतें 95–110 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सप्लाई शॉक और भू-राजनीतिक प्रीमियम से बाजार में तेज उछाल संभव है, जिसका असर महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों पर पड़ सकता है.

विज्ञापन

Crude Oil Price Surge: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब तेल की कीमतों पर दिख सकता है. ब्रोकरेज फर्म Equirus Securities की रिपोर्ट कहती है कि अगर ईरान से तेल की सप्लाई रुकती है या होरमुज़ जलडमरूमध्य में दिक्कत आती है, तो कच्चा तेल 95 से 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है.

ईरान की सप्लाई क्यों अहम है ?

ईरान रोज करीब 33 लाख बैरल तेल बाजार में भेजता है, जो दुनिया की कुल सप्लाई का लगभग 3% है. अगर यह सप्लाई रुकती है तो तेल की कीमतें 9–15% तक बढ़ सकती हैं. अभी अगर तेल 70 डॉलर प्रति बैरल है, तो सिर्फ सप्लाई कम होने से यह 76–81 डॉलर तक जा सकता है.

असली खतरा: होरमुज जलडमरूमध्य

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जो मुख्य रूप से कच्चे तेल के परिवहन के लिए जाना जाता है. सबसे बड़ा डर Strait of Hormuz को लेकर है. दुनिया का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से तेल सप्लाई करता है. अगर यहां थोड़ी भी रुकावट आती है, तो बाजार घबरा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ खतरे की आशंका से ही तेल में 20–40 डॉलर का “जियो-पॉलिटिकल प्रीमियम” जुड़ सकता है. ऐसे में कीमतें 95–110 डॉलर तक पहुंच सकती हैं.

अभी बाजार क्या कर रहा है ?

अमेरिका ने मध्य-पूर्व में सैन्य तैयारी बढ़ाई है. इसके बाद से तेल की कीमतें करीब 10% चढ़ चुकी हैं. आम तौर पर जब युद्ध या तनाव की खबर आती है, तो तेल पहले तेजी से बढ़ता है, फिर हालात साफ होने पर धीरे-धीरे संतुलित होता है. अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर खींचतान चल रही है. हाल में बातचीत हुई है, लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ. ऐसे में अनिश्चितता बनी हुई है.

भारत पर क्या असर होगा ?

अगर तेल 100 डॉलर के पास जाता है, तो

  • पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है.
  • महंगाई बढ़ सकती है.
  • सरकार पर सब्सिडी का दबाव आ सकता है.
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है.

Also Read: अमेरिकी टैरिफ पर भारत का ‘वेट एंड वॉच’, पीयूष गोयल बोले– देशहित सबसे पहले

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola