South OTT Releases: सिकंदर-छावा छोड़िये, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये धाकड़ साउथ फिल्में-सीरीज

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

South OTT Releases

South OTT Releases: अप्रैल की शुरुआत साउथ सिनेमा के नाम होने वाली है क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर आपका मनोरंजन करने आ रही हैं. इनमें आर माधवन की टेस्ट से लेकर मोस्ट अवेटेड डिजिटल डेब्यू 'किंग्स्टन' शामिल है.

विज्ञापन

South OTT Releases: साउथ सिनेमा ने बीते कुछ सालों में भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया है. दमदार कहानियां, जबरजस्त एक्शन और शानदार एक्टिंग की वजह से साउथ की फिल्में अब पुरे देश में पसंद की जा रही हैं. खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से दर्शकों को अपने पसंदीदा कंटेंट की आसानी से पहुंच मिल गई है. ऐसे में अगर आप भी साउथ सिनेमा के फैन हैं, तो अप्रैल की शुरुआत आपकी बेहद खास होने वाली है. इस हफ्ते ओटीटी पर कई शानदार साउथ फिल्में रिलीज और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो एक्शन, रोमांस और थ्रिल से भरपूर है. तो आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

टेस्ट

एक क्रिकेट खिलाड़ी और शिक्षक जो अपने कर्तव्य और प्यार के बीच फंसा है, और एक वैज्ञानिक जो बड़ी सफलता के करीब है, इन तीनों की जिंदगियां एक साथ जुड़ जाती हैं, और उन्हें तीन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. र. माधवन और नयनतारा ने सरवणन और कुमुधा के किरदार निभाए हैं, जो अपनी शादी में समस्याओं का सामना करते हुए अपने व्यक्तिगत लक्ष्य पूरा करने की कोशिश कर रहे होते है. यह फिल्म उनके संघर्ष, रिश्तों और जीवन के फैसलों को बड़े ही दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है, और आप इसे नेटफ्लिक्स पर 4 अप्रैल 2025 से देख सकते हैं.

किंग्सटन

किंग्सटन एक तमिल फैंटेसी हॉरर फिल्म है, जो 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह कहानी किंग्सटन नामक एक युवक की है, जो अपने दोस्तों के साथ समुद्र में उतरकर एक रहस्यमयी तटीय गांव के राज जानने की कोशिश करता है. उन्हें वहां अजनबी खतरे और पुराने राज मिलते हैं. यह फिल्म रहस्य और डर से भरपूर है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर 4 अप्रैल 2025 से देख सकते हैं.

कथा सुधा

कथा सुधा एक एंथोलॉजी वेब सीरीज है, जिसमें तनीकेला भारानी, तुलसी, बलदीतिया, सोनिया सिंह और गीता भास्कर जैसी प्रमुख कलाकार हैं. इसमें कुल पांच कहानियां हैं, और इसका निर्देशन शतमानम भवति के निर्देशक सतीश वेगेस्ना ने किया है. यह सीरीज सुपर विजन के तहत है और हर रविवार एक नई कहानी नेटफ्लिक्स पर 6 अप्रैल 2025 से स्ट्रीम होगी.

होमटाउन

होम टाउन सीरीज 4 अप्रैल से आहा पर स्ट्रीम होंगी. इसका निर्माण नवीन मेदाराम ने किया है, जो ’90s ए मिडिल क्लास बायोपिक’ के लिए भी जाने जाते हैं. यह सीरीज मिडिल क्लास लाइफस्टाइल और पारिवारिक भावनाओं पर आधारित है, जो सभी दर्शकों को पसंद आएगी.

टच मि नॉट

एक युवा लड़के की खास क्षमता, जो चीजों को महसूस कर सकता है, के कारण एक समूह जटिल अपराधों को सुलझाने के लिए एकजुट होता है. लेकिन वे यह नहीं जानते कि एक अज्ञात हत्यारा उन्हें निशाना बना रहा है. यह सीरीज रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है, जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखेगी. आप इसे हॉटस्टार पर 4 अप्रैल 2025 से देख सकते हैं.

प्रवीनकुडु शप्पू

फिल्म की कहानी एक ताड़ी की दुकान में हुई मौत की जांच पर आधारित है. एक बरसाती रात को, ग्यारह लोग दुकान में थे और सुबह कम्बन बाबू का शव लटका हुआ पाया जाता है. पुलिस अधिकारी पूछताछ करते हुए यह जानने की कोशिश करते हैं कि किसने और क्यों उनकी हत्या की. यह रहस्य से भरी फिल्म सोनिलिव पर 16 अप्रैल 2025 से स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़े: Sunny Deol Blockbusters: ‘जाट’ से पहले गदर 2 से लेकर अपने तक, सनी देओल की ताबड़तोड़ ओपनिंग ब्लॉकबस्टर फिल्में!

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola