Janta Curfew को लेकर कॉमेडियन ने उतारी Sonam Kapoor की ऐसी नकल कि उन्हें खुद शेयर करना पड़ा VIDEO

Sonam Kapoor ने अपने ट्विटर आकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में सोनम का ही मजाक बनाया जा रहा है.
Janta Curfew: पूरे देश के साथ बॉलीवुड ने भी जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान कई सेलेब्स के विडियोज सामने आए, जिसमें सब ताली, थाली और शंख बजा रहे थे. इसके बीच सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने ट्विटर आकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सोनम का ही मजाक बनाया जा रहा है.
सोनम ने जो वीडियो शेयर किया, वह इंटरनेट सेनसेशन नजमा अप्पी का है. इस वीडियो में नजमा सोनम कपूर की नकल कर रही हैं. इस वीडियो में नजमा कहती है कि जनता कर्फ्यू के समय भी सोनम कपूर को अपने कपड़ों की पड़ी है. वह सब्यासाची से कह रह हैं कि कुछ भी हो जाए, अपने वर्क्सर से बोलो को वर्क फ्रॉम होम करें, लेकिन मेरी ड्रेस मुझे टाइम पर चाहिए.
इसके अलावा नजमा बताती हैं कि सोनम पीएम नरेंद्र मोदी की थाली बजाने वाली मुहिम में शामिल होना चाहती हैं, इसलिए पहले गूगल पर थाली के बारे में पढ़ती हैं. इसके बाद कहती हैं कि मुझे नहीं पता की मेरा किचन कहां है.
This is tooo hilarious.. please watch her page for some quarantine respite! I think @RheaKapoor imitates my accent much better! https://t.co/NdBF6ADfOW
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) March 22, 2020
इस वीडियो को शेयर करते हुए नजमा अप्पी ने लिखा, ‘अब ये मैडम न्यूज में थी, तो सोचा कुछ मजे इनके भी लिए जाएं.’ वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा,’ यह काफी मजेदार है. क्वारंटाइन में इनका पेज देखने लायक है. मुझे लगता है कि @RheaKapoor मेरा एक्सेंट काफी सही तरीके से कर लेती है.
बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर हाल ही में लंदन से लौटी हैं. उनके पति आनंद आहूजा भी लंदन यात्रा में साथ थे. कोरोना वायरस को लेकर एडवायज़री के तहत दोनों पति-पत्नी ने 14 दिनों तक खुद को क्वारंटाइन या आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है. इस दौरान सोनम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो पहली मंजिल पर बने अपने कमरे की खिड़की से नीचे खड़ी सास से बात करते हुए दिख रही थी.
वहीं, हाल ही में सोनम ने कनिका कपूर के सपोर्ट में ट्वीट किया था. कनिका हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उनका इलाज लखनऊ में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










