सपना चौधरी ने पुलिसवालों के साथ जमीन पर बैठकर बेली पूड़ियां, VIDEO देख तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Sapna Chaudhary जब स्टेज पर डांस करती है तो लोग अपना दिल थाम लेते है. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाते है. अब सपना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिल्ली की नजफगढ़ पुलिस के साथ मिलकर भूखे और जरुरतमंदों के लिए खाना बना रही है. इस दौरान उन्होंने कोरोना वॉरियर्स का हौंसला भी बढ़ाया

विज्ञापन

Sapna Chaudhary video: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) जब स्टेज पर डांस करती है तो लोग अपना दिल थाम लेते है. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाते है. अब सपना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिल्ली की नजफगढ़ पुलिस के साथ मिलकर भूखे और जरुरतमंदों के लिए खाना बना रही है. इस दौरान उन्होंने कोरोना वॉरियर्स का हौंसला भी बढ़ाया और उनकी मदद भी की. फैंस वीडियो में उनका यह अवतार देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे है.

Also Read: ‘रॉयल जाट’ पर सपना चौधरी का कातिलाना डांस देख फैंस के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो

सपना चौधरी ने नजफगढ़ थाने में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पूड़ियां बेली. दिल्ली के नजफगढ़ थाने में महिला पुलिसकर्मी लगातार भोजन तैयार करके जरूरतमंदों की मदद में सहयोग दे रही हैं. इस दौरान सपना यहां पहुंचीं और जमीन पर बैठकर खुद पूड़ियां बेलने लगी. सपना ने लॉकडाउन के दौरान पुलिस की इस भूमिका से खुश होकर खुद भी सहयोग करते हुए पूड़ियां बेलीं. जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CAE5_jxApM1/

वहीं, इस लॉकडाउन में सपना के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हा रहे है. हाल ही में उनका ‘रॉयल जाट’ गाने ने खूब कमाल मचाया था. इस गाने में वो गजब का डांस कर रही है. हरियाणवी गाना रॉयल जाट डांस वीडियो में सपना चौधरी जबरदस्त डांस मूव्स को देख फैन्स भी उनके साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं. उनके डांस को देखने के लिए भारी भरकम भीड जमा है.

Also Read: लॉकडाउन में लोगों को भाया Balam Alto गाना, ‘काला डोरा’ से Sapna Choudhary फैंस के उड़ा रही होश, आप भी देखें

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola