लोकसभा चुनाव के बीच BJP में शामिल हुई रुपाली गांगुली, बोली- पीएम मोदी की सबसे बड़ी फैन हूं…
Rupali Ganguly joins BJP
Rupali Ganguly joins BJP: टीवी की पॉपुलर स्टार रुपाली गांगुली यूं तो दर्शकों को अनुपमा बनकर खूब एंटरटेन कर रही हैं. हालांकि अब एक्ट्रेस बीजेपी में शामिल हो गई हैं. रुपाली ने विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा. इस साल की शुरुआत में, रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अपने 'फैन गर्ल' पल को शेयर किया.
Rupali Ganguly joins BJP: टेलीविजन की सुपरस्टार रूपाली गांगुली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं. 1 मई को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस खबर की पुष्टि की गई. मीडिया से बात करते हुए, अनुपमा स्टार ने कहा, “मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है. मैं पीएम मोदी की बहुत बड़ी फैन हूं. भाजपा बहुत अच्छा काम कर रही है और इसलिए मैं भाजपा में शामिल होना चाहती थी. मैं पार्टी का बहुत आभारी हूं.”
बीजेपी में शामिल हुई रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली ने आगे कहा, “जब मैं विकास के इस ‘महायज्ञ’ को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें भाग लेना चाहिए… मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत है, ताकि मैं जो भी करूं, कर सकूं. इसे सही और अच्छा कर पाऊं” रुपाली ने राजनीतिक नेता विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा. साराभाई बनाम साराभाई अभिनेत्री का भाजपा पार्टी में शामिल होना पीएम मोदी से मुलाकात के महीनों बाद हुआ.
Read Also- अनुपमा सीरियल में एक एपिसोड के लिए इतना चार्ज करती हैं Rupali Ganguly, जानें उनकी नेटवर्थ
Read Also-Anupama फेम Rupali Ganguly का ऐसा है बेटे ‘समर’ के साथ रिश्ता
Read Also-Rupali Ganguly से पहले इन 6 हसीनाओं को ऑफर हुआ था अनुपमा में लीड रोल
पीएम मोदी से मिलकर ऐसा था रुपाली गांगुली का रिएक्शन
मार्च में, रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि वह पीएम से मिलीं, जो एक फैन गर्ल मोमेंट था. एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, “मैं उस दिन को मन में याद करना और उसके बारे में उत्साह महसूस करना बंद नहीं करूंगी! यह वह दिन था जब मेरा सपना सच हुआ… हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मैं मिली थी. ये मेरे लिए वाकई में फैन गर्ल मोमेंट था. 14 वर्षों तक मैंने संभवतः इतने बड़े मंच पर उनके साथ स्टेज शेयर किया. वह मेरे लिए वाकई में काफी मजेदार था.
इन सीरियल्स में काम कर चुकी हैं रुपाली गांगुली
रूपाली गांगुली फिलहाल अपने शो ‘अनुपमा’ की शूटिंग में बिजी हैं. उनका सीरियल भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले टीवी शोज में से एक है. टीआरपी चार्ट में हर हफ्ते ये नंबर वन पर ही रहता है. उनका कैरेक्टर अनुपमा सभी दर्शकों को खूब पसंद आता है. हालांकि अभिनेत्री साराभाई वर्सेज साराभाई नामक कॉमेडी-ड्रामा शो से मशहूर हुईं थी. यह कॉमेडी शो पहली बार 2004 में टेलीकास्ट हुआ था और महज डेढ़ साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया था. शो में सुमीत राघवन, सतीश शाह और देवेन भोजानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे. रूपाली ने कई सफल टेलीविजन सीरियल में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया था. जिसमें बा बहू और बेबी, परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी शामिल है.
Read Also- Anupama Spoiler Alert: अनुज-अनुपमा को साथ देखकर श्रुति को होगी जलन, जल्द शादी करने की करेगी जिद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










