अनुपमा सीरियल में एक एपिसोड के लिए इतना चार्ज करती हैं Rupali Ganguly, जानें उनकी नेटवर्थ
रूपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस को सीरियल अनुपमा से काफी पॉपुलैरिटी मिली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रत्येक एपिसोड 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ है.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने सीरियल अनुपमा से घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल की. रूपाली ने कम उम्र में अपनी एक्टिंग जर्नी शुरू की और बॉलीवुड फिल्म साहेब में अपनी पहली अभिनय भूमिका हासिल की. इसके अलावा, उन्होंने अंगारा, दो आंखें बारह हाथ और सतरंगी पैराशूट जैसी कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूपाली गांगुली, अनुपमा के लिए प्रत्येक एपिसोड 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ है. रूपाली की सालाना कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा है. कथित तौर पर, रूपाली की कुल संपत्ति उनकी प्रतिभा और लोकप्रियता के कारण हर साल बढ़ रही है. एक्ट्रेस मुख्य रूप से अपने एक्टिंग से कमाई करती हैं. वह विभिन्न टेलीविजन शो और फिल्मों में दिखाई दी हैं. इसके अलावा वह ब्रांड और ऐड्स में नजर आती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए