Rupali Ganguly Birthday: टीवी में आने से पहले रूपाली गांगुली ने इस एक्टर संग किया था काम, जानें फिल्म का नाम

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Rupali Ganguly new show Dil Ki Baatein

Rupali Ganguly Birthday: रूपाली गांगुली आज टीवी की क्वीन है. सीरियल अनुपमा में उनकी अदाकारी से फैंस उनके दीवाने हो गए है. आज उनका जन्मदिन है.

विज्ञापन

Rupali Ganguly Birthday: आज रूपाली गांगुली किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस आज घर-घर में पहचानी जाती है. अनुपमा स्टार आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है. साराभाई वर्सेज साराभाई की मोनिशा से लेकर अनुपमा तक, हर किरदार में रूपाली ने दमदार परफॉर्मेंस दी है. इन दिनों वो अनुपमा में अपने प्रदर्शन से सराहना बटोर रही है. सीरियल्स के अलावा एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी काम किया है. चलिए आपको बताते है इस बारे में.

क्या रूपाली गांगुली का ये वीडियो देखा आपने
रूपाली गांगुली आज अनुपमा की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है. बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि वो मूवीज में भी अपना जादू बिखेर चुकी है. उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो काफी यंग दिख रही है. इसमें वो शॉर्ट ड्रेस पहनकर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ डांस करती दिख रही है. उनके बाल छोटे दिख रहे है और वो काफी खूबसूरत लग रही है. इस वीडियो को रूपाली के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

गोविंदा और रूपाली गांगुली की फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’
गोविंदा और रूपाली गांगुली का डांस वीडियो फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ से है. ये मूवी साल 1997 में आया था. इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा कुकिंग प्रतियोगिता का ऑडिशन देती है. वो अपने घर जाती होती है, तभी उसे अनुज और श्रुति मिवते है, जो उसे कार में लिफ्ट देते है. श्रुति उसे रेस्तरां के बंद होने के बारे में बात करती है और भारत जाने के लिए कहती है. तभी अनुपमा को कॉल आता है और उसे बताया जाता है कि उसका चयन हो गया है. ये बातें अनुज को अनु बता देती है और वो उसके खान की तारीफ श्रुति के सामने करता है.

Anupama Full Episode: क्या रेस्तरां बंद होने की वजह से अनुपमा जाएगी भारत, अनुज के पास ये तसवीर देख श्रुति को हुई जलन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola