YRKKH: क्या मेमोरी लॉस का शिकार हुआ अरमान? अभीरा ने पूछा- क्या तुम सब भूलते जा रहे हो
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्विस्ट आने वाला है. अरमान, मायरा और मुक्ति को कार में फंसा छोड़ने की घटना भूल जाता है, जिसके बाद अभीरा को उसकी याददाश्त पर शक होने लगता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब कहानी और भी इमोशनल होती जा रही है. शो के आने वाले एपिसोड में ऐसा बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. अरमान की हरकतों से अब अभीरा को शक होने लगा है कि वह धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खो रहा है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: अरमान को हुई भूलने की बीमारी
एपिसोड की शुरुआत मायरा और मुक्ति से होती है, जो लॉक कार के अंदर फंस जाती हैं. कार में फैले पेंट की तेज गंध से दोनों की हालत खराब होने लगती है. उधर अरमान उनकी परेशानी देख मदद करने जाता है, लेकिन तभी अभीरा की आंखों में पेंट चला जाता है. अभीरा की हालत देखकर अरमान पूरी तरह उसकी देखभाल में लग जाता है और मायरा और मुक्ति के बारे में भूल जाता है. कुछ देर बाद अभीरा को दोनों लड़कियों के कार में फंसे होने का पता चलता है. वह उन्हें बाहर निकालती है. इस दौरान मुक्ति बताती है कि अरमान को उनके बारे में पता था और वह चाबी लेने गया था, लेकिन वापस ही नहीं आया.
Armaan Memory Loss Twist: सबकुछ भूल जाता है अरमान
जब अरमान वहां पहुंचता है तो उसे कुछ भी याद नहीं रहता. वह उल्टा ये सोचता है कि किसी ने कार चोरी करने की कोशिश की है. टूटा हुआ शीशा देखकर वह पुलिस बुलाने की बात करता है. तभी अभीरा को एहसास होता है कि मामला सिर्फ भूलने का नहीं है. उसे शक होने लगता है कि अरमान किसी गंभीर मेमोरी प्रॉब्लम से गुजर रहा है. अभीरा डॉक्टर से बात करती है. डॉक्टर अरमान का एमआरआई कराने की सलाह देते हैं.
Abhira Confronts Armaan: अरमान से सवाल करेगी अभीरा
अभीरा, अरमान से सीधे बात करती है. वह उसे याद दिलाती है कि मायरा और मुक्ति खतरे में थीं, लेकिन वह उन्हें भूल गया था. सच जानकर अरमान खुद भी चौंक जाता है. अभीरा उसे अस्पताल जाकर एमआरआई कराने के लिए कहती है, लेकिन अरमान मानने से इनकार कर देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










