Anupama Full Episode: क्या रेस्तरां बंद होने की वजह से अनुपमा जाएगी भारत, अनुज के पास ये तसवीर देख श्रुति को हुई जलन

Updated:
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama Full Episode: अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, पाखी को भारत जाने के लिए कहता है. पाखी उसकी बात नहीं सुनती. वनराज उसे समझाता है.

विज्ञापन

Anupama Full Episode: रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा आज हर घर में देखा जाता है. सीरियल की टीआरपी किसी अन्य शोज से सबसे ज्यादा है. शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा जजों से कहती है कि भले ही प्रतियोगिता कितनी भी कठिन क्यों ना हो, वो ये शो जीतने आई है. ऑडिशन में उससे कई तरह के सवाल पूछे जाते है और वो सबका जवाब देती है. वहीं, वनराज, पाखी को बताता है कि उसका टिकट बुक हो गया है और उसे भारत जाना होगा. हालांकि पाखी भारत जान से मना कर देती है.


अनुपमा ने दिया ऑडिशन
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से विक्रम ऑडिशन के बारे में पूछता है. वो कहती है उन्हें जजेस का कॉल आएगा. अनुपमा काफी खुश होती है और वो ऑडिशन विक्रम से कहती है कि वो इस पल को सेलिब्रेट करना चाहती है. वहीं, वनराज, पाखी पर जोर देता है कि वो भारत जाए, लेकिन वो इससे मना कर देती है. वनराज उसे समझाता है, लेकिन वो नहीं समझती. पाखी किसी की बात नहीं सुनती, ना वनराज की ना बा की. अनुज अपने लैपटॉप पर अनुपमा के लिए लेटर लिख रहा होता है. श्रुति उससे सब्जी लेने के लिए पैसे मांगती है.


अनुपमा को आया कॉल
श्रुति उसके वॉलेट में अनुपमा-अनुज की फैमिली फोटो देखकर काफी दुखी हो जाती है. वहीं, अगले दिन अनुज और श्रुति कार से कही जा रहे होते है. तभी अनुपमा की साड़ी का पल्लू कार में फंस जाता है. श्रुति कार से नीचे उतरकर अनुपमा को लिफ्ट के लिए पूछती है. हालांकि वो मना कर देती है, लेकिन श्रुति के कहने पर वो मान जाती है. श्रुति उससे पूछती है कि मसाला और चटनी रेस्तरां बंद हो रहा है तो क्या उसका भारत वापस जाना होगा. अनुपमा कार में होती है, तभी उसे किसी का कॉल आता है. अनुपमा उन्हें बताती है कि उनका सिलेक्शन हो गया है. अनुज ये सुनकर काफी खुश हो जाता है और उसके खाने की तारीफ करता है.

Anupama Full Episode: अनुपमा ने पेपर्स साइन करने से पहले रखी ये शर्त, अनु की बातें सुन आग-बबूला हुआ वनराज

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola