Rajkummar Rao New Movie: जन्मदिन से पहले राजकुमार ने दिया फैंस को तोहफा, खतरनाक लुक में नए फिल्म का पोस्टर किया शेयर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Aug 2024 2:30 PM
Rajkummar Rao New Movie: स्त्री 2 के मैसिव सक्सेस के बाद एक्टर ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. हालांकि, इस फिल्म के टाइटल की जानकारी कल वह अपने जन्मदिन पर देंगे.
Rajkummar Rao New Movie: स्त्री 2 के ब्लॉकबस्टर होने बाद एक्टर राजकुमार राव ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दी है. हालांकि, इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल कल 31 अगस्त को एक्टर के जन्मदिन पर अनवील किया जाएगा. लेकिन फिल्म के पोस्टर को देख एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कई हिंट देखने को मिल रहे हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे.
राजकुमार राव के नए फिल्म का पोस्टर
राजकुमार राव के इस थ्रिलिंग पोस्टर में वह पीठ की और पोज करते नजर आ रहे हैं. जिसमें वह सफेद कुर्ते और पजामे में एक हाथ में गन पकड़े और पुलिस की जीप पर खड़े नजर आ रहे हैं. उनके जीप की और कई गाड़ियां बढ़ते और आसमान पूरा गेरूए और पीले रंग में नजर आ रहा है. पोस्टर के बीच में सफेद रंग में लिखा है, “पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं…”
Also Read: Rajkummar Rao ने क्यों हटाया अपने सरनेम से यादव, कहा ‘ऐसा कोई रूल नहीं है..’
राजकुमार राव के अपकमिंग फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट
स्त्री 2 एक्टर ने पोस्टर के नीचे कैप्शन लिखा है कि, “बनेगा क्या, बताएंगे कल.” बड़ी अनाउंसमेंट कल! बने रहिए!” उनके कैप्शन से पता चल ही गया होगा कि एक्टर फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट कल अपने जन्मदिन पर करेंगे. वहीं, उनके इस बैक लुक को देख मालूम पड़ता है कि एक्टर अब कॉमेडी से ब्रेक लेकर, जबरदस्त एक्शन करने के मूड में हैं.
फिल्म के बारे में
राजकुमार राव के इस अपकमिंग फिल्म को टिप्स फिल्म के कुमार तौरानी और नॉर्दन लाइट्स फिल्म्स के जय शेवकरमनी प्रोड्यूस करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










