ePaper

RajKummar Rao को चुनाव आयोग ने बनाया नेशनल आइकन, आने वाले विधानसभा चुनाव में निभानी होगी ये जिम्मेदारी

Updated at : 25 Oct 2023 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
RajKummar Rao को चुनाव आयोग ने बनाया नेशनल आइकन, आने वाले विधानसभा चुनाव में निभानी होगी ये जिम्मेदारी

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि वह आगामी चुनावों से पहले अभिनेता राजकुमार राव को नेशनल आइकन नियुक्त करेगा. अभिनेता को यह सम्मान देने के लिए एक औपचारिक समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगा, जिसकी पुष्टि भारत के चुनाव आयोग ने की है.

विज्ञापन
undefined

भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है. जी हां उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले अभिनेता राजकुमार राव को नेशनल आइकन के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया है.

undefined

चुनाव निकाय ने कहा कि इस संबंध में एक औपचारिक समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगा. भारत भर के पांच राज्यों में 161 मिलियन से अधिक लोग अगले महीने विधानसभा चुनावों में मतदान करेंगे, भारत के चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी.=

undefined

नेशनल आइकन वोटिंग को लेकर लोगों को चुनाव के बारे में जागरूक करना होता है. उनकी कोशिश वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की होती है और लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट करने के महत्व को बताने का होता है.

undefined

चुनाव आयोग ने अपनी घोषणा में कहा कि मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को होंगे.

undefined

मध्य प्रदेश और तेलंगाना में क्रमशः 17 और 30 नवंबर को चुनाव होंगे. जबकि राजस्थान में पहले 23 नवंबर को मतदान होना था, अब 25 नवंबर को मतदान होगा.

undefined

वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी कहा कि इन राज्यों में चुनाव एक अद्वितीय महत्व रखते हैं क्योंकि ये 2024 में आम चुनाव से पहले अंतिम विधानसभा चुनाव के रूप में कार्य करेंगे.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव अगली बार जान्हवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगे. दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इसके अलावा स्त्री 2 भी पाइपलाइन में है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola