ePaper

Raj Kundra की साली Shamita Shetty पहुंची बिग बॉस के घर, पॉर्न केस को लेकर उठे सवाल उन्हें कर सकते हैं परेशान

Updated at : 09 Aug 2021 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Raj Kundra की साली Shamita Shetty पहुंची बिग बॉस के घर, पॉर्न केस को लेकर उठे सवाल उन्हें कर सकते हैं परेशान

Shamita Shetty in Bigg Boss OTT : बिग बॉस ओटीटी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की इंट्री हो चुकी है. 10 साल पहले शमिता बिग बॉस में नजर आईं थी. उन्होंने शरारा शरारा गाने पर डांस करते हुए शानदार इंट्री की.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की इंट्री हो चुकी है. 10 साल पहले शमिता बिग बॉस में नजर आईं थी. उन्होंने शरारा शरारा गाने पर डांस करते हुए शानदार इंट्री की. शमिता ने शो के होस्ट करण जौहर को बताया कि इस समय उनकी लाईफ का एक बुरा दौर चल रहा है और शो में इंट्री करने का यह सही वक्त नहीं था लेकिन उन्होंने बिग बॉस को पहले ही हां कह दिया था. बता दें कि उनकी बहन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

करण जौहर ने शमिता को शो के बाकी लड़कों से मिलवाया. शमिता ने उन लड़कों करण नाथ को अपना कनेक्शन के तौर पर चुना. राकेश और करण दोनों को शमिता को भेल बनाकर इम्प्रेस करने का टास्क दिया गया. शमिता, राकेश से इंप्रेस किया. इसी के साथ साथ बिग बॉस ओटीटी को अपना पहला कनेक्शन मिला. दोनों घर के अंदर इंट्री कर चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CSUb-nnoDgP/

शमिता शेट्टी ने करण जौहर से साफ कहा कि, उन्हें काफी पहले ही बिग बॉस का ऑफर आया था, इसलिए शो में इंट्री की. लेकिन इस समय बुरा वक्त चल रहा है और शो में इंट्री करना आसान नहीं था. बुरा वक्त पार हो जाता है. मैं भी इस घर में उस बुरे वक्त से निकलने की कोशिश करूंगी. वहीं इस दौरान शमिता ने बाकी कंटेस्टेंट के बारे में भी राय दी. वहीं सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी की इंट्री को लेकर बातें होना शुरू हो गई हैं.

बता दें कि, राज कुंद्रा मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और शमिता के जीजा हैं. 19 जुलाई की शाम मुंबई पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था. उनपर अश्लील वीडिया बनाने और उसे एप पर अपलोड करने का आरोप है. जिसके बाद से वो अबतक जेल में हैं. पुलिस ने उनके सामने बैठाकर उनकी पत्नी से शिल्पा से भी कड़ी पूछताछ की है, लेकिन अब तक इस मामले में शिल्पा से जुड़ा कोई भी लिंक पुलिस के हाथ नहीं लगा है.

Also Read: Malaika Arora ने Bigg Boss OTT पर लगाई लड़कों की क्लास, योगा से लेकर फ्लर्टिंग तक सब कराया

गौरतलब है कि शमिता शेट्टी एक बॉलीवुड अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर हैं. उन्होंने 2000 में ब्लॉकबस्टर मोहब्बतें के साथ अपनी शुरुआत की थी. इशिका के उनके किरदार ने उन्हें स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर के लिए IIFA अवार्ड दिलाया. वह 2009 में रियलिटी शो, बिग बॉस में एक प्रतियोगी थीं. बाद में उन्हें झलक दिखला जा और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola